Border 2 Day 3 Collection: टूटे पुराने रिकॉर्ड! तीसरे दिन की कमाई छप्परफाड़, 100 करोड़ से बस इतनी दूर

बॉर्डर 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले दो दिनों में ही 66.5 करोड़ कमाई के बाद, तीसरे दिन फिल्म ने 95.43 करोड़ का कलेक्शन छू लिया और 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है, सैयारा और आरआरआर समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए।

तीसरे दिन की कमाई छप्पफाड़

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 25, 2026

Border 2 Day 3 Collection: बॉलीवुड की हालिया वॉर-एक्शन फिल्म ‘Border 2’ ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 23 जनवरी 2026 को थिएटर में आई इस फिल्म की कमाई तीसरे दिन भी लगातार बढ़ती जा रही है। संडे को थिएटर में सुबह से ही दर्शकों की भीड़ उमड़ी और इसका असर कलेक्शन पर भी दिखा।

Border 2 box office collection day 2: सनी देओल की Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, Day 2 में भी जबरदस्त उछाल!

तीसरे दिन की कमाई

पहले दो दिनों में फिल्म ने इंडिया में 66.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शुक्रवार को 30 करोड़ और शनिवार को 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। रविवार, यानी तीसरे दिन, शाम पांच बजे तक फिल्म ने 95.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। यह आंकड़ा केवल शाम पांच बजे तक का है, फाइनल कलेक्शन रात 10 बजे तक जारी किया जाएगा।

‘Border 2’ ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

‘Border 2’ ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
‘Border 2’ ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ ही ‘Border 2’ ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीन दिनों के इंडिया कलेक्शन के हिसाब से यह फिल्म इन फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है:

  1. पीके – 95.41 करोड़
  2. चेन्नई एक्सप्रेस – 93.67 करोड़
  3. फाइटर – 89.50 करोड़
  4. गोलमाल अगेन – 87.60 करोड़
  5. हाउसफुल 5 – 87.50 करोड़
  6. किक – 83.73 करोड़
  7. सैयारा – 83.25 करोड़
  8. साहो – 79.08 करोड़
  9. पद्मावत – 78.00 करोड़
  10. सिंघम रिटर्न्स – 77.74 करोड़
  11. दबंग 3 – 77.65 करोड़
  12. सूर्यवंशी – 77.08 करोड़
  13. आरआरआर (हिंदी) – 75.57 करोड़
  14. सिम्बा – 75.11 करोड़

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श के अनुसार, यह फिल्म रविवार को 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है और 2026 की पहली हिंदी फिल्म बन सकती है, जो इस आंकड़े को पार करेगी।

Border 2 BO Day 2: फैंस हुए इमोशनल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

फिल्म का परिचय: ‘Border 2’

‘Border 2’ 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘Border’ का सीक्वल है। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। लीड रोल में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा नजर आए।

  • सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका में हैं।
  • वरुण धवन ने परम वीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है।
  • दिलजीत दोसांझ भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

Border 2 Box Office Day 2: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, जाने दूसरे दिन का टोटल कलेक्शन

क्यों बन रही है बॉक्स ऑफिस हिट?

क्यों बन रही है बॉक्स ऑफिस हिट?
क्यों बन रही है बॉक्स ऑफिस हिट?
  • फिल्म का ग्राफिक एक्शन और वॉर-सीक्वेंस दर्शकों को पसंद आ रहा है।
  • स्टार कास्ट की मौजूदगी और सनी देओल के शानदार अभिनय ने फिल्म की लोकप्रियता बढ़ाई।
  • पहले ही दिन से फिल्म थिएटर में भारी भीड़ जुटा रही है।
  • देशभक्ति और एक्शन का तड़का इसे फैमिली और युवा दर्शकों दोनों के लिए आकर्षक बनाता है।