Border 2 Box Office: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के दसवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही बेहतरीन कमाई की और अब यह 300 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।
Dhurandhar VS Border 2: धुरंधर या बॉर्डर 2, 9 दिनों में कौन बना सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म?
शुरुआती दिनों का कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन यह आंकड़ा 36.5 करोड़ तक पहुंचा। तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ और चौथे दिन 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़ और आठवें दिन 10.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। नौवें दिन फिल्म ने फिर से उछाल लेते हुए 17.75 करोड़ रुपये कमाए। इन नौ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 252.75 करोड़ रुपये हो गया।
दसवें दिन का प्रदर्शन
रविवार यानी दसवें दिन शाम 8 बजे तक फिल्म ने 20.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का कुल भारत में नेट कलेक्शन 273.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनभर की कमाई को देखते हुए यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
थिएटर ऑक्यूपेंसी
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रविवार सुबह के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18.28% दर्ज की गई। दिनभर में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती रही और शाम तक थिएटरों में भारी भीड़ देखने को मिली।
300 करोड़ क्लब की ओर

फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘बॉर्डर 2’ को दूसरे शनिवार को 60.97% की ग्रोथ मिली है। दर्शकों की पहली पसंद अभी भी यही फिल्म बनी हुई है। रविवार को भी शानदार कलेक्शन की उम्मीद है और यदि यह रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
मेकर्स का अपडेट
टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर ग्राफिक्स शेयर करते हुए बताया कि फिल्म अब तक भारत में करीब 277 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। शनिवार को फिल्म ने लगभग 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
फिल्म की कहानी और कलाकार

‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति और युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।










