Border 2 Box Office Day 9: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कदम रखते ही साफ कर दिया है कि इसकी रफ्तार थमने वाली नहीं है। रिलीज के 8वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई करने के बाद, 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। शुरुआती आंकड़े यही इशारा कर रहे हैं कि फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने की तैयारी में है।
Alia Bhatt: क्यों सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं आलिया? जानें कारण
8 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की?
- ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
- चौथे दिन फिल्म की कमाई 59 करोड़ रुपये रही, जो अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन साबित हुआ। पांचवें दिन कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिर भी फिल्म ने 20 करोड़ रुपये जोड़े। इसके बाद छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया।
- आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये कमाकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की।
Mardaani 3 OTT: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ OTT रिलीज, थिएटर के बाद कब और कहां देखें
Border 2 Box Office Day 9: 12 बजे तक का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे शनिवार को दोपहर 12 बजे तक लगभग 1.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोपहर और शाम के शोज के बाद कमाई में तेजी आएगी। फिल्म को रात के शोज में बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार रात 10:30 बजे तक इसका कलेक्शन काफी मजबूत हो सकता है।
दूसरे शनिवार की ऑक्यूपेंसी का हाल
31 जनवरी 2026 को दूसरे शनिवार के मॉर्निंग शोज की हिंदी ऑक्यूपेंसी से जुड़ा पूरा डेटा अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, शुरुआती रुझानों के मुताबिक सिंगल स्क्रीन और मास सेंटर्स में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Border 2 Day 8: बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 8वें दिन भी तोड़े रिकॉर्ड
क्या दूसरे शनिवार क्लब में एंट्री करेगी ‘बॉर्डर 2’?
ओपनिंग वीकेंड में छुट्टियों का फायदा उठाकर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वीकडेज में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन दूसरे वीकेंड से ट्रेड एनालिस्ट्स को फिर से बड़ी उम्मीदें हैं। फिलहाल फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 235 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐसे में अगर दूसरे शनिवार को यह 15 करोड़ से ज्यादा कमा लेती है, तो 250 करोड़ क्लब में शामिल होना तय माना जा रहा है।
‘बॉर्डर 2’ की दमदार स्टार कास्ट
‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी फिल्म की कहानी को मजबूत बनाती हैं।









