Border 2 BO Day 2: फैंस हुए इमोशनल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन 35 करोड़ का कलेक्शन कर धमाका कर दिया है। फिल्म ने दो दिनों में कुल 65 करोड़ कमाकर 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब गणतंत्र दिवस के मौके पर 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की तैयारी में है।

Border 2 BO Day 2

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Border 2 BO Day 2: सिनेमाघरों में रिलीज होते ही ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फैंस इस फिल्म को भावनाओं और रोमांच का सटीक मिश्रण बता रहे हैं। शनिवार और रविवार के अवकाश के साथ-साथ गणतंत्र दिवस के माहौल ने फिल्म की कमाई में चार चांद लगा दिए हैं। लोग भारी संख्या में सिनेमाघरों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे हर तरफ केवल इस वॉर ड्रामा की ही चर्चा हो रही है। दो दिनों के भीतर ही सनी देओल की इस दहाड़ ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

Mouni Roy: अंकल ने कर दी ऐसी हरकत, मौनी रॉय ने किया बड़ा खुलासा

कमाई का तूफानी आंकड़

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 35 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं, लेकिन शुरुआती रुझान यह दर्शाते हैं कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों को पूरी तरह जीत लिया है। पहले दिन 30 करोड़ की ओपनिंग के बाद, अब फिल्म का कुल डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म की यह रफ्तार आने वाले वर्किंग डेज में भी बरकरार रहेगी।

धुरंधर का रिकॉर्ड ध्वस्त

सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के धुरंधरों को धूल चटा दी है। हाल ही में रिलीज हुई साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी अब टूट चुका है। ‘धुरंधर’ ने अपने शुरुआती दो दिनों में 60 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी, जिसमें पहले दिन 28 करोड़ और दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये शामिल थे। लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने 65 करोड़ के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। यह आंकड़ा साबित करता है कि दर्शकों के बीच सीक्वल फिल्मों का क्रेज अभी भी चरम पर है।

रिपब्लिक डे वीकेंड में 150 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एक्सटेंडेड रिपब्लिक डे वीकेंड (गणतंत्र दिवस सप्ताहांत) का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिस तरह फिल्म को रिव्यूज मिल रहे हैं, यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी। टी-सीरीज और निधि दत्ता के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी को 1997 की मूल ‘बॉर्डर’ की आत्मा के साथ जोड़ा गया है, जो दर्शकों को भावुक कर रही है।

मल्टीस्टारर स्टार कास्ट और हिट म्यूजिक

‘बॉर्डर 2’ की सफलता का एक बड़ा श्रेय इसकी स्टार कास्ट को भी जाता है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से जान फूंक दी है। फिल्म के गाने भी हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं। विशेषकर ‘संदेसे आते हैं’ का नया वर्जन और ‘मिट्टी के बेटे’ युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। फिल्म के संवाद और युद्ध के दृश्यों की तकनीक को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया जा रहा है।

Border 2 Box Office Day 2: ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, जाने दूसरे दिन का टोटल कलेक्शन

2