चंडीगढ़ में सिविल और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में वीरवार सुबह एक बार फिर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सिविल सचिवालय सेक्टर-1 और मिनी सचिवालय सेक्टर-9 को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मॉक ड्रिल है या वास्तविक धमकी। बुधवार को 30 स्कूलों को मिली थी धमकी गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को चंडीगढ़ के करीब 30 स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम धमकी मिली थी। उस दौरान सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करवा दिया गया था और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ में वीरवार सुबह एक बार फिर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सिविल सचिवालय सेक्टर-1 और मिनी सचिवालय सेक्टर-9 को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मॉक ड्रिल है या वास्तविक धमकी।
बुधवार को 30 स्कूलों को मिली थी धमकी

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को चंडीगढ़ के करीब 30 स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम धमकी मिली थी। उस दौरान सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करवा दिया गया था और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

वीरवार सुबह फिर धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बुधवार की घटना के ठीक अगले दिन वीरवार सुबह सिविल सचिवालय और मिनी सचिवालय को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। दोनों परिसरों को खाली करवा कर तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
धमकी ईमेल के ज़रिए मिलने के कारण पुलिस की साइबर सेल मामले की तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं यह सिलसिला किसी मॉक ड्रिल का हिस्सा तो नहीं, या फिर यह किसी शरारती तत्व द्वारा फैलाया गया डर है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।

Leave a Comment

2