पंजाब में बम धमाके की साजिश को नाकाम किया, विदेशी कनेक्शन वाले आरोपी से 4 ग्रेनेड बरामद, चंडीगढ़ हमले से लिंक

अमृतसर  पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब को देहलाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई अमृतसर और मोहाली में आपसी समन्वय के साथ की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर
 पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब को देहलाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई अमृतसर और मोहाली में आपसी समन्वय के साथ की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के संपर्क में था और उसे लगातार निर्देश मिल रहे थे।

पुलिस का मानना है कि इस मॉड्यूल के तार हाल ही में चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़े हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी गहन जांच जारी है और किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

हथियारों और ग्रेनेड की बड़ी बरामदगी
पंजाब DGP गौरव यादव ने अपने X हैडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इससे संभावित बड़े आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों का संकेत मिलता है।

FIR दर्ज, पूरे नेटवर्क की जांच जारी
इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, उन्हें ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और संगठित अपराध तथा आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करना उनकी प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्रवाई से बड़ी घटना टली
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाला जा सका है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आतंकी या संगठित आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

छापेमारी अभी भी जारी
पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने, उनके ठिकानों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।

 

Leave a Comment

2