टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई के जुहू में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के बाद सेलिब्रिटीज की सुरक्षा चर्चा में बनी हुई है. टाइगर पर हमले ने फिल्म जगत की हस्तियों की सिक्योरिटी के मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. ऐसे में कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की सिक्योरिटी टाइट करने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित खतरे के मद्देनजर कई एक्टर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सलमान खान के साथ काम कर चुकीं दो अभिनेत्रियां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्हें डर है कि इन धमकियों की वजह से वो भी निशाने पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई के जुहू में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के बाद सेलिब्रिटीज की सुरक्षा चर्चा में बनी हुई है. टाइगर पर हमले ने फिल्म जगत की हस्तियों की सिक्योरिटी के मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. ऐसे में कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की सिक्योरिटी टाइट करने की खबर है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित खतरे के मद्देनजर कई एक्टर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सलमान खान के साथ काम कर चुकीं दो अभिनेत्रियां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्हें डर है कि इन धमकियों की वजह से वो भी निशाने पर आ सकती हैं.

सार्वजनिक इवेंट से बैकआउट
सलमान की फिल्म टाइगर में काम कर चुके एक एक्टर का कहना है कि उनके परिवार ने उन्हें घर के भीतर ही रहने को कहा है. उनका कहना है कि मेरे परिवार का कहना है कि जितना हो सके, मैं बाहर जाने से बचूं. हम बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर भी विचार कर रहे हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों की वजह से कई सेलिब्रिटी मैनेजर अपने क्लाइंटस के इवेंट पोस्टपोन कर रहे हैं. एक फोटो जर्नलिस्ट ने बताया कि टाइगर पर हमले के बाद सार्वजनिक इवेंट को लेकर सेलिब्रिटी काफी सजग हैं. अभी सभी को अपनी सिक्योरिटी की चिंता है. ऐसे में इवेंट या साइट सीइंग को पोस्टपोन किया जा रहा है. इतना ही नहीं कई एक्टर ने पैप्स से भी दूरी बनानी शुरू कर दी है.

सेलेब्रिटीज बढ़ा रहे सुरक्षा..
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की घटना के बाद टाइगर, सलमान, आमिर खान और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सलमान के पास पहले से ही Y+ कैटेगरी की सुरक्षा है, जिसमें मुंबई पुलिस के 11-12 जवान और हथियारबंद कमांडो शामिल हैं. अब उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर एक और पुलिस गाड़ी तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी रखेगी. आमिर खान के घर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और रोहित शेट्टी के घर के पास भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.

खबरों के अनुसार, प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सिक्योरिटी के लिए संपर्क कर रहे हैं. इस संख्या में इजाफा हुआ है. हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई की प्रमुख लाइसेंसी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों को रियल एस्टेट प्रोफेशनल्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से रोजाना औसतन तीन से चार बार संपर्क किया जा रहा है.

इससे पहले कल ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने अपने घर की खिड़कियों को बुलेटप्रूफ करवाना शुरू कर दिया है. कई स्टार्स बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर भी विचार कर रहे हैं.

खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार को 'X' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अपनी सुरक्षा का खर्च खुद उठाते हैं. अब खबर है कि एक्टर की सिक्‍योरिटी में भी इजाफा किया जा रहा है. इसके तहत उनके घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड लगाई जा रही है.

वहीं, रोहित शेट्टी ने अपने जुहू स्थित आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि उस इलाके में गोलीबारी की एक घटना हुई थी. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी कड़े कर दिए हैं.

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद नवंबर 2022 में महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी थी. उनकी सुरक्षा टीम में मुंबई पुलिस के लगभग 11 से 12 जवान शामिल हैं, जिनमें चार हथियारबंद कमांडो भी हैं जो उनके साथ रहते हैं. इस सुरक्षा व्यवस्था में एक विशेष रूप से प्रशिक्षित कांस्टेबल भी शामिल है, जो आधुनिक हथियारों को चलाने में माहिर है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, अक्टूबर 2024 में उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी. हाल ही में, टाइगर श्रॉफ की कार से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद, पुलिस ने बांद्रा स्थित सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके अलावा उनके घर पर भी बुलेट प्रूफ शीशे लगवाए हैं.

टाइगर श्रॉफ पर अटैक से हड़कंप
बॉलीवुड हस्तियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था उनके लिए मौजूद खतरे के आकलन के आधार पर तय होती है और हालात बदलने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. यह मुद्दा तब चर्चा में आया, जब 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना हुई. बताया जाता है कि जब वे फुटबॉल मैदान से निकल रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं.

टाइगर श्रॉफ को गोली तो नहीं लगी, लेकिन टूटे हुए कांच और गनपाउडर की वजह से उन्हें मामूली चोटें आईं. उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए, जिनका इलाज किया गया. बाद में, मुंबई और राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्धों फूल सिंह (18), ऋतिक कुमार (22) और रेहान (22) को गिरफ्तार किया. ये लोग कथित तौर पर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे.

2