बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

मुजफ्फरनगर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी। जमीन की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री उन्होंने तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अपने नाम कराई। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।   भाई के साथ पहुंचे बुढ़ाना तहसील अभिनेता अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुजफ्फरनगर
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी। जमीन की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री उन्होंने तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अपने नाम कराई। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
 
भाई के साथ पहुंचे बुढ़ाना तहसील
अभिनेता अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की गई और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
बताया गया है कि यह कृषि भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है, जिसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इस दौरान उनके अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने खरीद से जुड़े दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराई।

रजिस्ट्री के बाद परिजनों से की मुलाकात
रजिस्ट्री के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी माता हज्जन मेहरुनिशां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। उनके साथ भाई एडवोकेट अलमासुद्दीन सिद्दीकी और माजुद्दीन सिद्दीकी भी तहसील मुख्यालय पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि अभिनेता के परिवार के पास पहले से भी इस क्षेत्र में जमीन है। इस नई खरीद के साथ उन्होंने अपने पैतृक क्षेत्र से जुड़ाव को और मजबूत किया है।

 

Leave a Comment

2