बोकारो स्टील का सबसे मजबूत सुरक्षा सूट: 260°C तक की गर्मी को झेलने की क्षमता, कीमत क्या?

बोकारो अक्सर इंडस्ट्री में काम करने के दौरान कर्मचारियों को कई तरह के सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी करनी पड़ती है. खासतौर पर स्टील इंडस्ट्री, फायर डिपार्टमेंट और बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को आग, चिंगारी और अत्यधिक गर्मी का खतरा हेमशा बना रहता है और इन जोखिम भरे माहौल में फ्लेम रिटार्डेंट सूट कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा कवच का काम करता है और उन्हें दुर्घटना से बचाता है. ऐसे में बोकारो इस्पात संयंत्र के सुरक्षा विभाग में कार्यरत सतीश कुमार ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को आग से बचाने के लिए विशेष रूप से

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बोकारो
अक्सर इंडस्ट्री में काम करने के दौरान कर्मचारियों को कई तरह के सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी करनी पड़ती है. खासतौर पर स्टील इंडस्ट्री, फायर डिपार्टमेंट और बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को आग, चिंगारी और अत्यधिक गर्मी का खतरा हेमशा बना रहता है और इन जोखिम भरे माहौल में फ्लेम रिटार्डेंट सूट कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा कवच का काम करता है और उन्हें दुर्घटना से बचाता है.

ऐसे में बोकारो इस्पात संयंत्र के सुरक्षा विभाग में कार्यरत सतीश कुमार ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को आग से बचाने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए फ्लेम रिटार्डेंट सूट उपलब्ध कराए जाते हैं. यह सूट सामान्य कपड़ों की तरह तुरंत आग नहीं पकड़ता है. बल्कि आग के प्रभाव को सीमित कर देता है, जिससे कर्मचारी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचने या रेस्क्यू का कीमती समय मिल जाता है और और बहुत अधिक डैमेज से लोगों का शरीर बच जाता है.

260°C की गर्मी ये सूट कर लेगा सहन

इसके अलावा यह सूट खासतौर पर चिंगारी, फ्लैश फायर और अत्यधिक तापमान के खतरे को भी कम करता है. आग के संपर्क में आने से यह जल्दी पिघलता नहीं है और यह इससे जलने की गंभीरता काफी हद तक कम हो जाती है. वहीं, यह सूट विशेष फाइबर और केमिकल से तैयार होता है, जिससे सूट लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है. यह गर्मी 150°C से 260°C सीमित समय तक  सुरक्षित रखने में सक्षम है और यह सूट बचाव के लिए बनाया गया है.

जानें सूट की कीमत

वहीं, फ्लेम रिटार्डेंट सूट की कीमत क्वालिटी के अनुसार ₹3000 रुपये से लेकर 1 लाख रूपये तक होती है. वहीं, इसकी गुणवत्ता को ध्यान रखते हुए हमेशा ISO Certified और फ्लेम रिटार्डेंट सूट का ही उपयोग किया जाता है. यह सर्टिफिकेशन सूट की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और आग से बचाव की क्षमता को प्रमाणित करता है.

Leave a Comment

2