बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज करने आ रहे हैं Bobby Deol, Bandar की रिलीज डेट सामने आई

मुंबई एक्टर बॉबी देओल जल्द ही फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दिया है. इस फिल्म का नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं. बता दें कि बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है. पिछले कुछ सालों में बॉबी देओल ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका कर रखा है. वहीं, अब वो इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

एक्टर बॉबी देओल जल्द ही फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म कर दिया है. इस फिल्म का नेतृत्व डायरेक्टर अनुराग कश्यप और लेखक सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं.

बता दें कि बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 22 मई 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है. पिछले कुछ सालों में बॉबी देओल ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका कर रखा है. वहीं, अब वो इस इंटेंस ड्रामा में एक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखने वाले हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसके पीछे जी स्टूडियोज का बड़ा हाथ है.

फिल्म ‘बंदर’ की कमान अनुराग कश्यप के हाथों में है, जिन्हें उनकी बेबाक और बेखौफ कहानियों के लिए जाना जाता है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में गवाह हैं कि अनुराग का सिनेमा दिखाने का अपना एक अलग और दमदार अंदाज है. ​इस फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के पीछे का दिमाग रहे हैं. सुदीप शर्मा ने हाल ही में ‘कोहरा 2’ का निर्देशन भी किया है, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हुई है.

फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि ​फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार और दिलचस्प है. फिल्म ‘बंदर’  में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Leave a Comment

2