BJP vs Congress: ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं’, राहुल गांधी पर BJP का तीखा पलटवार

इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर बीजेपी ने पलटवार किया। संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान किसी के अब्बूजान का नहीं, बल्कि देश की जनता का है।

BJP vs Congress

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

नवम्बर 1, 2026

BJP vs Congress: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी नेताओं और विशेष रूप से राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इस रैली को पूरी तरह से ‘समय की बर्बादी’ और ‘फ्लॉप शो’ करार दिया।

‘हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं’: राहुल गांधी के भाषण पर करारा जवाब

BJP vs Congress
राहुल गांधी पर BJP का तीखा पलटवार

संबित पात्रा ने राहुल गांधी द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध बताने और प्रधानमंत्री व गृह मंत्री पर दिए गए बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया। पात्रा ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी बात कर रहे हैं, ऐसा लगता है जैसे पुराने समय में मुगल सम्राट बात करते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यह हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं है, यह हिंदुस्तान की जनता का है।” उन्होंने कहा कि अगर 2024 का चुनाव अवैध था, तो विपक्ष चुनाव के तुरंत बाद अदालत क्यों नहीं गया? क्या राहुल गांधी के पास कोई एक याचिका है जो यह साबित करे कि चुनाव अवैध था?

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव अवैध था, तो राहुल गांधी खुद एक ‘अवैध’ नेता प्रतिपक्ष (LoP) हैं, और मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी भी अवैध सांसद हैं।

10 लाख की भीड़ के दावे की खोली पोल: रामलीला मैदान का गणित

BJP vs Congress
राहुल गांधी पर BJP का तीखा पलटवार

कांग्रेस नेताओं द्वारा रैली में 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने के दावों को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने रामलीला मैदान का पूरा गणित सामने रखा। पात्रा ने कहा कि केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा 10 लाख लोगों के आने का दावा कर रहे थे, जबकि असलियत यह थी कि 4 बजे तक रामलीला मैदान का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा खाली पड़ा था। 10-12 एकड़ के इस मैदान में 15 प्रतिशत जगह स्टेज और डीजे ने घेर रखी थी। मैदान में लगभग 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से 5-7 हजार कुर्सियां खाली थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए फर्जी भीड़ दिखाती है, जबकि प्रधानमंत्री पद पसीने और मेहनत से मिलता है, केवल बयानबाजी से नहीं।

‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, यह अराजकता का अतिक्रमण है

रैली में इस्तेमाल की गई भाषा और बयानों पर पात्रा ने विपक्षी नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह की अमर्यादित भाषा और गालियों का इस्तेमाल किया गया, उससे साबित होता है कि यह ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं बल्कि ‘अतिक्रमण’ है, जिसे ध्वस्त किया जाना चाहिए। पात्रा ने कहा कि दिवाली और त्योहारों के समय में ऐसी राजनीति करके जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और चुनाव के नतीजे साबित करेंगे कि असली जनादेश किसके पास है।

BJP में जिला कार्यकर्ताओं को मिलेगा 40% पद, नई पीढ़ी तैयार करने पर नितिन नवीन का जोर

2