केरल में BJP ने जारी की तीसरी सूची, इन 11 चेहरों पर लगाया दांव

केरल केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में BJP ने केरल की 11  नामों की घोषणा की है, जिससे चुनावी माहौल और गरम हो गया है। पार्टी की तरफ से रिलीज की गई लिस्ट दर्शाती है कि BJP ने केरल में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर प्रत्याशियों का चुनाव किया है। अलग-अलग इलाकों और सामाजिक वर्गों का ख्याल रखते हुए कैंडिडेट्स को मौका दिया गया है। इस लिस्ट में ज्यादातक उम्मीदवार केरल के दक्षिणी जिलों से हैं। इस सूची के अनुसार, पीरूमाडे सीट से

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

केरल

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में BJP ने केरल की 11  नामों की घोषणा की है, जिससे चुनावी माहौल और गरम हो गया है। पार्टी की तरफ से रिलीज की गई लिस्ट दर्शाती है कि BJP ने केरल में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर प्रत्याशियों का चुनाव किया है। अलग-अलग इलाकों और सामाजिक वर्गों का ख्याल रखते हुए कैंडिडेट्स को मौका दिया गया है।

इस लिस्ट में ज्यादातक उम्मीदवार केरल के दक्षिणी जिलों से हैं। इस सूची के अनुसार, पीरूमाडे सीट से वी. रतीश और पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को उम्मीदवार बनाया गया है।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दी है। इस लिस्ट में ज्यादातक उम्मीदवार केरल के दक्षिणी जिलों से हैं। इस सूची के अनुसार, पीरूमाडे सीट से वी. रतीश और पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने वी. रथीश को पीरुमाडे, रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को पुथुपल्ली, के आर राजेश को चावरा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, आर एस अरुण राज को चदयामंगलम, करमना जयन को तिरुवनंतपुरम, विवेक गोपन को अरुविक्कारा, टी एन सुरेश को कोवलम और एस. राजशेखरन नायर को नेय्याट्टिनकारा से चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा तीन आरक्षित सीटों पर मावेलिककारा एससी से अजीमोन, अदूर एससी से पंडालम प्रतापन और चिरायिंकीझु एससी से बी एस अनूप को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जबकि एनडीए के सहयोगी बीडीजेएस और ट्वेंटी-20 बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इस तीसरी लिस्ट के बाद केरल में बीजेपी ने अब तक 97 उम्मीदवार उतारें हैं। केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में 2.69 करोड़ से ज्यादा मतदाता 140 विधानसभा सीटों का भविष्य तय करेंगे। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के बहुमत की जरूरत होगी।

Leave a Comment

2