BJP New Team: बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, नई टीम में इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा की है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी, युवा मोर्चा की कमान हरीश द्विवेदी और OBC मोर्चे की जिम्मेदारी वैजयंत पांडा को मिली है। किसान, SC, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों के प्रभारी भी तय किए गए हैं।

BJP New Team

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 10, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसके साथ ही संगठन में नेताओं की नई भूमिका को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी ने सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अनुभवी नेताओं को अलग-अलग मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी की इस नई व्यवस्था में महिला, युवा, ओबीसी, एससी, एसटी, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे शामिल हैं। इन मोर्चों की जिम्मेदारी ऐसे नेताओं को दी गई है, जिनके जरिए पार्टी संबंधित सामाजिक वर्गों के बीच संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

BJP महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की जिम्मेदारी किसे मिली?

बताते चले कि, पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को सौंपी गई है। वहीं युवा मोर्चा की कमान हरीश द्विवेदी को दी गई है। दोनों नेताओं के सामने अपने-अपने मोर्चों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

महिला और युवा वर्ग बीजेपी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों मोर्चों पर नई जिम्मेदारियां पार्टी की आगामी रणनीति के लिहाज से भी अहम मानी जा रही हैं।

ओबीसी, एससी और एसटी मोर्चे में भी बड़ा संगठनात्मक बदलाव

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, बीजेपी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ओबीसी, एससी और एसटी मोर्चों के लिए भी नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी वैजयंत पांडा को दी गई है। वहीं एससी मोर्चे के प्रभारी संजय भाटिया और एसटी मोर्चे के प्रभारी सतीश पूनिया होंगे।

इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी का फोकस संबंधित सामाजिक समूहों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रहने की उम्मीद है।

किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी भी तय

बीजेपी ने किसान मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्या को सौंपी है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी गजेंद्र पटेल को बनाया गया है। दोनों मोर्चे पार्टी के लिए सामाजिक संपर्क और जमीनी संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

किस मोर्चे की कमान किस नेता के हाथ?

मोर्चाप्रभारी
महिला मोर्चाडी. पुरंदेश्वरी
युवा मोर्चाहरीश द्विवेदी
ओबीसी मोर्चावैजयंत पांडा
एससी मोर्चासंजय भाटिया
एसटी मोर्चासतीश पूनिया
किसान मोर्चालाल सिंह आर्या
अल्पसंख्यक मोर्चागजेंद्र पटेल

नितिन नवीन की राष्ट्रीय टीम में युवा और अनुभव का संतुलन

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत नई राष्ट्रीय टीम का भी ऐलान किया है। कुछ दिन पहले घोषित की गई इस टीम में संगठनात्मक अनुभव के साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है।

BJP New Team

पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम और मोर्चा प्रभारियों की नियुक्तियों को संगठन के विस्तार की व्यापक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी की कोशिश अलग-अलग सामाजिक वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं को और सक्रिय करने की है।

आगामी चुनावों से पहले बीजेपी ने संगठन को दी नई धार

आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी का यह संगठनात्मक फेरबदल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी नेताओं के सामने अपने-अपने मोर्चों को मजबूत करने की चुनौती होगी। अब देखना होगा कि नई टीम जमीनी स्तर पर संगठन को कितना विस्तार देती है और पार्टी की चुनावी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाती है।