हनीट्रैप मामले में बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर का नाम, होटल मैनेजर ने दर्ज कराई FIR

धार  मध्यप्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। विधायक ने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और दो करोड़ रुपये की मांग कर रही है। मामले की गंभीरता इतनी बढ़ गई कि विधायक को अपनी बात मीडिया के सामने रखनी पड़ी। अब उनके होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदद मांगने आई महिला, बाद में धमकी विधायक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

धार
 मध्यप्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। विधायक ने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और दो करोड़ रुपये की मांग कर रही है। मामले की गंभीरता इतनी बढ़ गई कि विधायक को अपनी बात मीडिया के सामने रखनी पड़ी। अब उनके होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मदद मांगने आई महिला, बाद में धमकी

विधायक कालू सिंह ठाकुर के अनुसार 23 दिसंबर को एक महिला धमनोद स्थित उनके कार्यालय में मदद मांगने पहुंची थी। अगले दिन महिला भोपाल स्थित उनके आवास पर भी आई और 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मांगी। विधायक ने मानवीय आधार पर उसे एक हजार रुपये देकर वापस भेज दिया। इसके बाद महिला का रवैया बदल गया और उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया।

दो करोड़ नहीं दिए तो केस की धमकी

विधायक का आरोप है कि भोपाल से लौटने के बाद महिला ने फोन कर कहा कि आपने मुझे गलत काम के लिए भोपाल बुलाया था। अब अगर दो करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो वह एफआईआर दर्ज करवा देगी। विधायक ने तत्काल भोपाल में पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और लिखित आवेदन भी सौंपा, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

होटल मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर

आखिरकार विधायक के होटल की मैनेजर बबीता पाटीदार ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला दीपिका ठाकुर और उसके पति कासिम खान के खिलाफ धार थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक ने जताई नाराजगी

इस पूरे प्रकरण को लेकर विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पहले भी आरोप लगाया था कि उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

फिलहाल यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं पुलिस जांच के बाद ही पूरे सच का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

2