Bitcoin vs Pi Network: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। बिटकॉइन और अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों को स्थिर और लगातार रिटर्न नहीं दे पा रही हैं। इसके विपरीत, पाई नेटवर्क कॉइन निवेशकों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है और गिरते-बढ़ते बाजार में भी यह शानदार रिटर्न दे रहा है।
LPG Gas Price Today: सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे, जानें आपके शहर का हाल
क्रिप्टो मार्केट का हाल

बुधवार सुबह 10:30 बजे तक क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में करीब 0.16 फीसदी बढ़ गया। इसके साथ ही मार्केट कैप 2.39 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। पिछले एक महीने में क्रिप्टो मार्केट ने निवेशकों को रोलरकोस्टर जैसी सवारी कराई है। यानी किसी दिन निवेशकों को अच्छी बढ़त देखने को मिलती है, तो अगले ही दिन उतना ही नुकसान झेलना पड़ता है। इस अस्थिरता के बीच पाई नेटवर्क का प्रदर्शन सभी क्रिप्टो निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।
पाई नेटवर्क का प्रदर्शन
पाई नेटवर्क कॉइन ने निवेशकों को हाल के समय में जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 24 घंटे में इस क्रिप्टो में लगभग 7 फीसदी का उछाल आया है और इसका मूल्य 0.2326 डॉलर तक पहुंच गया। इसके अलावा, पिछले सात दिनों में इसने 35 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की है। यह एक सप्ताह में किसी भी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की तुलना में सबसे अधिक रिटर्न रहा।
यदि बात एक महीने के प्रदर्शन की करें, तो पाई नेटवर्क कॉइन ने लगभग 60 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि यदि एक महीने पहले आपके पास एक लाख रुपये की पाई नेटवर्क कॉइन होती, तो आज उनकी कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये होती। यानी एक लाख के निवेश पर 60 हजार रुपये का मुनाफा हुआ। इस प्रदर्शन ने पाई नेटवर्क को क्रिप्टो निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बना दिया है।
बिटकॉइन का हाल
वहीं दुनिया की सबसे लोकप्रिय और महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले समय में निवेशकों को उतनी राहत नहीं दी है। अक्टूबर 2025 में बिटकॉइन का मूल्य लगभग 1.25 लाख डॉलर था। वर्तमान में यह लगभग 70 हजार डॉलर पर स्थिर है। बुधवार सुबह 10:30 बजे बिटकॉइन का मूल्य 70,125 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन में 3.50 फीसदी की हल्की तेजी आई है, जबकि पिछले एक महीने में यह 1 फीसदी से अधिक गिर गया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि बिटकॉइन में पाई नेटवर्क जितनी तेजी और रिटर्न देखने को नहीं मिला।
Share Market: डोनाल्ड ट्रंप के बयान और तेल की गिरती कीमतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में कोहराम
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।










