Bihar Police Recruitment: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में सिपाही (कॉन्स्टेबल) के 83 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के आदेश पर निकाली गई है।
31 जनवरी से खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 10वीं पास के लिए रेलवे Group D व GDS में मौका
पदों का विवरण
इस भर्ती में निकाले गए सभी पद सिपाही (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर) के हैं। चयनित उम्मीदवारों को बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में नियुक्त किया जाएगा। यह विभाग खुफिया कार्य, सुरक्षा और विशेष जिम्मेदारियों के लिए जाना जाता है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Advt. No. 01/2026 वाले नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें। आवेदन से पहले विज्ञापन में दी गई सभी शर्तें ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
IIM का बड़ा ऐलान: अब 12वीं के बाद 4 साल का AI UG कोर्स, JEE Advanced से एडमिशन
आरक्षण का विवरण
भर्ती पूरी तरह आरक्षण नियमों के अनुसार होगी।
- सामान्य वर्ग: 34 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 8 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 13 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 1 पद
- अतिपिछड़ा वर्ग (EBC): 15 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 10 पद
- EBC महिला: 2 पद
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित: 2 पद
कुल पदों में 35% आरक्षण महिलाओं के लिए है, यानी लगभग 29 पद महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित हैं।
JoSAA के जरिए एडमिशन का नया रास्ता, JEE Advanced के साथ कैसे होता है चयन
आवेदन प्रक्रिया

- उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन करना होगा।
- CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- Advt. No. 01/2026 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- आवेदन से पहले विज्ञापन में दी गई सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। गलत जानकारी देने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।









