Bihar Politics: बिहार सरकार ने नेताओं की सुरक्षा में बदलाव, कुछ को बढ़ी तो कुछ को घटाने का ऐलान

बिहार में 18 नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल किया गया। शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह और नितिन नवीन समेत कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई या घटाई गई। पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और कुछ वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त की गई।

Bihar Politics

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Bihar Politics: बिहार में 18 नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस सूची में राज्य और केंद्र के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जिनमें शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव, मीरा कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम शामिल है। कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है तो कुछ की घटा दी गई है।

Bihar Politics: दही-चूड़ा और राजनीति, विजय सिन्हा के घर तेज प्रताप की मौजूदगी ने उड़ाए सबके होश

सुरक्षा स्तर में बदलाव

राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को नोटिफिकेशन जारी करते हुए पटना के डीजीपी को पत्र लिखा। इस बदलाव में शत्रुघ्न सिन्हा, जिन्हें पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, अब Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं तेजस्वी यादव की सुरक्षा Z श्रेणी से Y+ कर दी गई है। उन्हें एस्कॉर्ट गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की सुरक्षा भी घटाई गई है। पहले उन्हें Y+ सुरक्षा मिली थी, अब उन्हें X श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।

गिरिराज सिंह और अन्य नेताओं की सुरक्षा बढ़ी

16 जनवरी को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा Y श्रेणी से Y+ श्रेणी में बढ़ा दी गई है। जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह की सुरक्षा Y श्रेणी में रही, अब उन्हें एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। हरनौत के पूर्व विधायक सुनील कुमार को पहली बार X श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। नवादा से सांसद और बीजेपी नेता विवेक ठाकुर की सुरक्षा Y से Y+ कर दी गई है। चिराग पासवान के बहनोई और जमुई सांसद अरुण भारती को Y+ सुरक्षा दी गई है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर से विधायक अख्तरुल ईमान को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

Bihar Politics: भोजपुरी गायक रितेश पांडेय का जन सुराज से इस्तीफा, राजनीति से दूरी का संकेत मिला

Z कैटेगरी में सुरक्षा वाले नेता

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जेडीयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

अन्य सुरक्षा बदलाव और कटौती

नीतीश मिश्रा और भोजपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं पशुपति पारस की सुरक्षा में कटौती कर X श्रेणी कर दी गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक शकील अहमद की सुरक्षा भी Y से X कर दी गई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह को पहली बार X श्रेणी की सुरक्षा मिली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में आने पर Z श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे और उन्हें एस्कॉर्ट गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी।

Bihar Politics: JDU से K. C. Tyagi की विदाई! Nitish Kumar को भारत रत्न की मांग पड़ी भारी?

तीन नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त

इस सुरक्षा फेरबदल में बिहार के तीन बड़े नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इसमें बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य मदन मोहन झा, और औरंगाबाद के पूर्व विधायक राजेश कुमार शामिल हैं।

2