बिहार बोर्ड का निर्देश- परीक्षा केंद्र में जबरन घुसने पर अब 2 साल का निष्कासन

पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा आयोजित इंटर की वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से शुरू हो रही। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। जबकि मैट्रिक परीक्षा 17 से फरवरी तक संचालित होगी। परीक्षा समिति ने कहा है कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी अगर जबरन या अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह नियम इंटर और मैट्रिक परीक्षा दोनों में लागू रहेगा। इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) द्वारा आयोजित इंटर की वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से शुरू हो रही। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। जबकि मैट्रिक परीक्षा 17 से फरवरी तक संचालित होगी। परीक्षा समिति ने कहा है कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी अगर जबरन या अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह नियम इंटर और मैट्रिक परीक्षा दोनों में लागू रहेगा। इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से कम-से-कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। वहीं परीक्षा कक्ष के मुख्य द्वार को परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
समिति ने कहा है कि यदि कोई परीक्षार्थी निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने के बाद बाउंड्री फांदकर या गेट पर जबरदस्ती कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो उसे क्रिमिनल ट्रेसपास का दोषी माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

केंद्राधीक्षक पर भी होगी कार्रवाई
परीक्षा समिति ने कहा है कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को जबरन प्रवेश कराने या परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले केंद्राधीक्षक और अन्य जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ भी निलंबन एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न किया जाए। परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील किया है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इंटर की 1762 व मैट्रिक की 1699 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक होगी। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 1,699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटर वार्षिक परीक्षा में 13 लाख 17 हजार 846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटर की परीक्षा दो से 13 फरवरी तक संचालित होगी।

Leave a Comment

2