Bihar Board Inter Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) के लाखों छात्रों का लंबे समय से इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 23 मार्च 2026 को दोपहर 1.30 बजे बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसे घोषित करेंगे। इस साल साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय के सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ उपलब्ध होगा। छात्र इसे ऑफिशियल पोर्टल interbiharboard.com और bsebexam.com पर चेक कर पाएंगे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन
टॉपर्स का वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड ने 12वीं के टॉपर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा कर लिया है। इसमें छात्रों की हैंडराइटिंग और विषयवार सवाल-जवाब शामिल थे। बोर्ड ने भारी ट्रैफिक को देखते हुए कई सर्वर एक्टिव रखे हैं ताकि रिजल्ट देखना सुगम हो। इसके बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने का समय और लिंक
पिछले कई वर्षों की तरह, इस साल भी बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 10वीं से पहले घोषित किया है। 23 मार्च 2026 को रिजल्ट दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। छात्र अपना परिणाम रोल नंबर और रोल कोड डालकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है।
परीक्षा आंकड़े और निगरानी
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक राज्य के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। इस परीक्षा में लगभग 13,17,846 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त रखने के लिए 10 अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्रों का इस्तेमाल किया गया और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व वॉइस रिकॉर्डिंग से निगरानी रखी गई।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का ट्रेंड
पिछले चार सालों में रिजल्ट की तारीख और पास प्रतिशत इस प्रकार रहा:
साल रिजल्ट की तारीख रिजल्ट का समय पास प्रतिशत
2025 25 मार्च 1.15 बजे 86.56%
2024 23 मार्च 1.30 बजे 87.21%
2023 21 मार्च 2.00 बजे 83.73%
2022 16 मार्च 3.27 बजे 80.15%
टॉपर्स के लिए पुरस्कार और स्कॉलरशिप
बिहार बोर्ड और राज्य सरकार टॉपर्स को प्रोत्साहित करने के लिए कई इनाम और आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं:
प्रथम स्थान: ₹2 लाख नकद, लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र।
द्वितीय स्थान: ₹1.5 लाख नकद, लैपटॉप और किंडल।
तृतीय स्थान: ₹1 लाख नकद, लैपटॉप और किंडल।
चौथी और पांचवीं रैंक: ₹30,000 नकद और लैपटॉप।
स्कॉलरशिप: टॉप-5 रैंकर्स को ‘देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ के तहत ₹2,500 प्रति माह।
इंटर पास अविवाहित छात्राओं को ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना’ के तहत ₹25,000 की आर्थिक सहायता।
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रति विषय शुल्क लगभग ₹120 है। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं, जो अप्रैल-मई में आयोजित होगी। यह व्यवस्था छात्रों का साल बर्बाद होने से बचाती है और उन्हें आगे पढ़ाई जारी रखने का अवसर देती है।
CBSE की क्रांतिकारी योजना: काउंसलरों की स्किल जांच और AI आधारित परीक्षा









