दिल्ली-NCR वालों को बड़ी राहत! DND-जैतपुर-सोहना कॉरिडोर से 3 घंटे का सफर सिमटकर 45 मिनट होगा

नई दिल्ली दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि DND-जैतपुर-फरीदाबाद-पलवल-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का आखिरी हिस्सा पूरा हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि ट्रायल के दौरान, सराय काले खां से सोहना और पलवल तक का सफर, जो पीक ट्रैफिक के समय आमतौर पर तीन घंटे लेता था, अब घटकर 40-45 मिनट का रह गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जल्द ही इस कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं। DND-जैतपुर-फरीदाबाद टू पलवल हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बिधूड़ी ने इस हिस्से का निरीक्षण किया था।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि DND-जैतपुर-फरीदाबाद-पलवल-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का आखिरी हिस्सा पूरा हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि ट्रायल के दौरान, सराय काले खां से सोहना और पलवल तक का सफर, जो पीक ट्रैफिक के समय आमतौर पर तीन घंटे लेता था, अब घटकर 40-45 मिनट का रह गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल जल्द ही इस कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं।

DND-जैतपुर-फरीदाबाद टू पलवल
हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बिधूड़ी ने इस हिस्से का निरीक्षण किया था। उस समय NHAI की ओर से लोड टेस्टिंग और अन्य तकनीकी जांच की जा रही थी। एक बार शुरू हो जाने पर, यह कॉरिडोर दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख स्थानों- जैसे फरीदाबाद, सोहना और पलवल के बीच तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह रूट सराय काले खां से जैतपुर और मीठापुर होते हुए फरीदाबाद तक जाता है, और आगे चलकर कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ता है।

दिल्ली-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का आखिरी स्ट्रेच तैयार
डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे (NH-148A) के इस हिस्से की कुल लंबाई 59 किमी है, जबकि डीएनडी फ्लाईओवर और जैतपुर के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा 9 किमी लंबा है। डीएनडी-जैतपुर सेक्शन दिल्ली को सीधे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से जोड़ता है, जबकि इसके साथ जुड़े अन्य हिस्से फरीदाबाद और KMP एक्सप्रेसवे से जुड़ते हैं। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट दिल्ली और फरीदाबाद (या उसके आगे) के बीच सफर करने वालों के लिए मौजूदा रास्तों का एक बेहतर विकल्प साबित होगा।

बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क्या कहा
बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत होगी। नया कॉरिडोर आश्रम चौक, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड पर ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद करेगा, साथ ही इससे यात्रा के समय और ईंधन की खपत में भी कमी आएगी।' उन्होंने आगे कहा कि इस आखिरी हिस्से के पूरा होने से दक्षिणी हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और सोहना जाने वाला ट्रैफिक, रिंग रोड और मथुरा रोड के भीड़भाड़ वाले रास्तों से हटकर एक्सप्रेसवे पर आ सकता है।

इन रूट पर यात्रियों को मिलेगा फायदा
बिधूड़ी के अनुसार, इस नए रास्ते से डीएनडी फ्लाईवे से फरीदाबाद तक का सफर तय करने में लगने वाला समय, जो अभी आश्रम-बदरपुर बॉर्डर सेक्शन के जरिए 30 मिनट है, घटकर लगभग 20 मिनट रह जाएगा। एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पूरी तरह से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसके अलग-अलग हिस्सों की स्थिति अलग-अलग है। हाल ही में खुला 9 किमी लंबा दिल्ली सेक्शन (DND फ्लाईवे से जैतपुर) अभी पूरी तरह से ट्रायल के तौर पर है। यानी फिलहाल यहां कोई टोल नहीं लग रहा है और NHAI की निगरानी में यहां 40 kmph की सीमित स्पीड तय की गई है। वहीं, 50 किमी. लंबा हरियाणा सेक्शन (जैतपुर से सोहना/KMP) ट्रायल चरण से बाहर आ चुका है और यहां हाईवे के सभी मानक नियम लागू हैं, साथ ही टोल भी लिया जा रहा है।

 

2