Bhoot Bangla Trailer Out: भारतीय सिनेमा की सबसे सफल निर्देशक-अभिनेका जोड़ियों में से एक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 14 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। सोमवार, 6 अप्रैस 2026 को फिल्म भूत बंगला का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके आते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है और दर्शकों को फिर से भूल भुलैया वाले पुराने दौर की याद दिला दी है।
दिव्यांका त्रिपाठी की बेबी बंप के साथ मस्ती, पति ने रोमांटिक अंदाज में किया स्वागत
सस्पेंस के बाद आखिरकार सामने आया ट्रेलर

आपको बता दें कि, भूत बंगला का ट्रेलर का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले रिलीद की तारीख 27 मार्च और फिर 30 मार्च तय की गई थी, लेकिन किन्ही कारणों से इसमें देरी हुई। इस देरी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। आज रिलीज हुए ट्रेलर ने यह साबित कर दिया है कि यह फिल्म हॉरर और कॉमडी का एक ऐसा मिश्रण होने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।
ट्रेलर की झलक
ट्रेलर में फिल्म की मुख्य कहानी ‘वधुसुर’ के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। अक्षय कुमार अपने सिग्नेचर कॉमिक अंदाज में वापस लौटे हैं, जो दर्शकों को लोटपोट करने के लिए काफी है। ट्रेलर में फिल्म की अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ अक्षय की केमिस्ट्री बेहद ताजी और दिलचस्प लग रही है। हॉरर एलिमेंट्स को जिस तरह से ह्यूमर के साथ पिरोया गया है, वह प्रियदर्शन की फिल्मों की खासियत रही है।
दिग्गज कलाकारों की फौज

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसती स्टार कास्ट है। अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और राजपाल यादव की मौजूदगी यह सुनिश्चित करती है कि फिल्म में हंसी के फव्वारे छूटने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में तब्बू, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी (डिजिटल/मरणोपरांत विशेष उपस्थिति) जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। यह एक ऐसी अनुभवी टीम है जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने का दम रखती है।
रिलीज की तारीख और ‘पेड प्रीव्यू’ की घोषणा
बताते चलें कि, फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की लहर को देखते हुए इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। अब दर्शकों के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने 16 अप्रैल 2026 को रात 9:00 बजे से विशेष पेड प्रीव्यू शो आयोजित करने का फैसला किया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस रोमांचक खबर को साझा करते हुए लिखा, “शाम ढलेगी और दरवाज़ा खुलेगा, 16 की शाम में सबको मज़ा और हॉरर का डबल डोज़ मिलेगा।”
Hrithik Roshan: रणबीर कपूर की फिल्म के ‘बुरे VFX’ पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब










