Bhooth Bangla Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का कहर! 21वें दिन भी अक्षय कुमार का जादू बरकरार, कमाई देख उड़े होश

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

Bhooth Bangla Collection Day 21

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 7, 2026

Bhooth Bangla Collection Day 21: अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के तीन हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है और यह नई रिलीज फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब तक दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब तेजी से 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। खास बात यह है कि फिल्म को विदेशी बाजारों की तुलना में भारत में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जहां यह लगातार मजबूत कमाई कर रही है।

सिटाडेल सीजन 2’ ने ओटीटी पर मचाया धमाल, प्रियंका चोपड़ा की दमदार वापसी

भूत बंगला का 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन यानी 21वें दिन भी अच्छी कमाई की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार) का कलेक्शन किया है। हालांकि अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है और कुल कमाई इससे अधिक भी हो सकती है। लगातार गिरते ट्रेंड के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

कुल कमाई ने किया हैरान

तीन हफ्तों में ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। फिल्म का नेट कलेक्शन 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 178 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह थिएटर रन खत्म होने से पहले और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। पहले ही यह फिल्म अपने 120 करोड़ रुपये के बजट को वसूल कर हिट का दर्जा हासिल कर चुकी है।

फिल्म की कहानी क्या है?

‘भूत बंगला’ की कहानी एक रहस्यमयी और हास्य से भरपूर घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का सेटिंग मंगलपुर गांव में दिखाया गया है, जहां वर्षों से कोई भी शादी सफल नहीं हो पाती। इसकी वजह एक खतरनाक राक्षस ‘वधूसुर’ बताया गया है, जो हर बारात को खत्म कर दुल्हन को गायब कर देता है। इसी बीच लंदन में रहने वाले आचार्य (अक्षय कुमार) को एक भूतिया हवेली विरासत में मिलती है, जो उसी गांव में स्थित होती है।

आचार्य जब गांव आता है तो अपनी बहन की शादी कराने का फैसला करता है, लेकिन यहीं से रहस्यमयी और डरावनी घटनाओं की शुरुआत हो जाती है। फिल्म में हॉरर के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलती है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देती है।

Matka King Season 2: प्राइम वीडियो का बड़ा धमाका, मटका किंग सीजन 2 हुआ कन्फर्म