Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में CM का बयान, न्यायिक आयोग करेगा जांच

भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान के बाद मामला फिर चर्चा में है। सरकार ने न्यायिक आयोग से जांच कराने का फैसला लिया है। अब सवाल है कि जांच में आखिर क्या सामने आएगा और दोषियों पर कार्रवाई कब तक होगी?

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में CM का बयान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गुरुवार, 25 जून 2026 को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस मामले पर बयान दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में किसी भी गंभीर घटना या समस्या के सामने आते ही सरकार तुरंत सक्रिय होती है और मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भोजपुर की घटना का जिक्र किया और कहा कि वहां एक घटना हुई, जिसके बाद बिहार सरकार ने तत्काल न्यायिक आयोग का गठन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि पीड़ित पक्ष को न्याय मिले और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

वन्य पर्यटन को बढ़ावा: उदंती-सीतानदी में ‘हॉर्नबिल सफारी’ की शुरुआत कराएंगे वन मंत्री

न्यायिक जांच आयोग का गठन

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सरकार ने न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में भोजपुर एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच को मंजूरी दी गई थी। जांच की जिम्मेदारी पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा को सौंपी गई है।

जांच शुरू होने के बाद गुरुवार को रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। माना जा रहा है कि जांच आयोग घटना की पूरी परिस्थिति, पुलिस कार्रवाई और परिवार की शिकायतों सहित सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल करेगा।

पहले सवालों पर चुप रहे थे सम्राट चौधरी

इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले जब मीडिया ने उनसे भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछा था, तब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उस समय उन्होंने चुप्पी साध ली थी। अब सार्वजनिक मंच से उन्होंने सरकार की कार्रवाई और संवेदनशीलता को सामने रखने की कोशिश की है।

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में यह संकेत दिया कि सरकार इस घटना को हल्के में नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए ही जांच आयोग बनाया गया है, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।

संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना

पटना के ज्ञान भवन में बीजेपी की ओर से आपातकाल की स्मृति में ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जेपी आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई सांसद, मंत्री, विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। वहीं जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस को घेरते हुए आपातकाल को लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खाद से लदा मिनी ट्रक पकड़ा; लाखों का माल बरामद

सरकार ने दिया कार्रवाई का संदेश

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच शुरू होने के बाद सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। अब सबकी नजर जांच आयोग की रिपोर्ट पर रहेगी, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि भोजपुर के बिलौटी गांव में हुई घटना के पीछे वास्तविक स्थिति क्या थी और कार्रवाई किस स्तर पर जरूरी है।

2