भजनलाल कैबिनेट का फैसला- राजस्थान में बनेंगे हवाई जहाज और चिप डिजाइन

जयपुर. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पहले भजनलाल सरकार की हुई कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए गए. कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि राजस्थान एयरोस्पेस डिफेंस पॉलिसी लागू की जाएगी. हाई स्किल जॉब सृजित होंगे. हवाई जहाज राजस्थान में बनाने की योजना. इंजीनियरिंग के छात्रों को सीधा जॉब मिल सकेगा. डिफेंस के स्टार्टअप शुरू होंगे. लार्ज प्रोजेक्ट, मेगा प्रोजेक्ट, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट शुरू होंगे. सेमी कंडक्टर पॉलिसी राजस्थान में लागू होगी. चिप डिजाइन यहां होंगे. ‘विशेष समुदाय की जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून’ वहीं

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जयपुर.

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पहले भजनलाल सरकार की हुई कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए गए. कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि राजस्थान एयरोस्पेस डिफेंस पॉलिसी लागू की जाएगी. हाई स्किल जॉब सृजित होंगे.

हवाई जहाज राजस्थान में बनाने की योजना. इंजीनियरिंग के छात्रों को सीधा जॉब मिल सकेगा. डिफेंस के स्टार्टअप शुरू होंगे. लार्ज प्रोजेक्ट, मेगा प्रोजेक्ट, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट शुरू होंगे. सेमी कंडक्टर पॉलिसी राजस्थान में लागू होगी. चिप डिजाइन यहां होंगे.

‘विशेष समुदाय की जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून’
वहीं मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- ‘समुदाय विशेष की बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव है. कई जगहों से अशांति की खबरें आती है. डेमोग्राफी में बदलाव आ रहा है. सरकार ने इस सबंध में कानून को मजूंरी दी है. इस बिल में सरकार को अधिकार होगा, जनसंख्या असंतुलन की स्थिति में एरिया को अशांत घोषित किया जा सकेगा. अशांत एरिया में संपत्ति ट्रांसफर के अलग कानून होंगे. प्रावधानों के उल्लघंन करने पर सजा का प्रावधान. उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस बिल को रखा जाएगा. कई पदों के नाम भी बदले जा रहे हैं.

‘सौर ऊर्जा से बिजली की समस्या हो रही कम’
वहीं मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या दूर हुई. किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है. सौर उर्जा के कारण बिजली की अधिकता. कृषि योजनाओं को बढ़ावा. किसानों के लिए सरकार के 12 विभाग शिविर में उपस्थित रहेंगे.

बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार आज शाम चार बजे जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. बैठक में आगामी विधानसभा बजट सत्र की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ सरकार के विधायी एजेंडे पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है. कैबिनेट बैठक के कुछ देर बाद ही मंत्री परिषद की अलग बैठक रखी गई है.

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल सदन में पढ़े जाने वाले अभिभाषण के मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी दी जाएगी. इसके साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल की ओर से जारी किए जाने वाले विशेष संदेश के ड्राफ्ट पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा.

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि संभावित बजट 11 फरवरी को आने की संभावना है. भाजपा मुख्यालय में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि 50 से अधिक परिवेदनाओं का निस्तारण किया गया. कार्यकर्ताओं की परिवेदना सुनी जाएगी. ऐसी व्यवस्था किसी दूसरी पार्टी में नहीं है. राजस्थान विकास की और बढ़ रह है. 28 जनवरी से बजट सत्र शुरू होना है. मौजूदा सरकार के पहले के दो बजट आए हैं. आने वाल बजट भी माइल स्टोन होगा.

उन्होंने कहा कि विपक्ष भी आए और विकास के मुद्दों पर राय दें. हमारे दो साल की आलोचना और समालोचना करे. उन्होंने सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया तो हम जवाब देने में पीछे नहीं हटेंगे. राजस्थान विधानसभा का उपयोग जनता के हित में करें. अपेक्षा करता हूं कि हमारे इतिहास की गौरवपूर्ण परंपरा का सम्मान करेंगे. हमारा बजट सत्र ऐतिहासिक होगा. विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि विधानसभा का उपयोग आम अवाम के हित में करें. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सदन में आने वाले विधायी कार्य, गणतंत्र दिवस समेत अन्य कामों पर चर्चा होगी.

Leave a Comment

2