अब सिर्फ नंबर नहीं, बच्चे का पूरा व्यक्तित्व दिखेगा: हरियाणा के स्कूलों में अभिभावकों को मिलेगी स्पेशल गाइडबुक

हरियाणा हरियाणा में इस बार एक अप्रैल को होने जा रही मेगा पीटीएम अलग होने वाली है। यह पहली बार होगा कि बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के साथ होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) अभिभावकों को दिया जाएगा। इस कार्ड में बच्चे की पूरी प्रोग्रेस दर्शाई जाएगी।इस कार्ड से अभिभावकों को यह समझने में आसानी होगी कि उनका बच्चा किन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इसके अलावा इस पीटीएम में अभिभावकों को स्पेशल गाइडबुक भी दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई और विकास में कैसे सहयोग कर

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 28, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

हरियाणा

हरियाणा में इस बार एक अप्रैल को होने जा रही मेगा पीटीएम अलग होने वाली है। यह पहली बार होगा कि बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के साथ होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) अभिभावकों को दिया जाएगा। इस कार्ड में बच्चे की पूरी प्रोग्रेस दर्शाई जाएगी।इस कार्ड से अभिभावकों को यह समझने में आसानी होगी कि उनका बच्चा किन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इसके अलावा इस पीटीएम में अभिभावकों को स्पेशल गाइडबुक भी दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई और विकास में कैसे सहयोग कर सकते हैं।
पीटीएम में अभिभावकों को जानकारी देते टीचर। फाइल फोटो।
पीटीएम में अभिभावकों को जानकारी देते टीचर। फाइल फोटो।

अभिभावकों को भी मिलेगी ‘गाइडबुक’

बैठक के दौरान अभिभावकों को एक विशेष गाइडबुक दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि वे घर पर बच्चों की पढ़ाई और विकास में कैसे सहयोग कर सकते हैं। आगामी कक्षाओं के लिए जरूरी लर्निंग लक्ष्य और दस्तावेजों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इससे अभिभावक शिक्षा प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

अभिभावकों की राय भी होगी अहम

इस बार पीटीएम को एकतरफा संवाद न बनाकर सहभागिता पर जोर दिया गया है। अभिभावकों के सुझाव और फीडबैक को महत्व दिया जाएगा। इन सुझावों को प्रोग्रेस कार्ड में दर्ज किया जाएगा। इससे शिक्षण पद्धति में सुधार के नए रास्ते खुलेंगे।

अधिकारियों से लेकर टीचरों तक जिम्मेदारी तय

मेगा पीटीएम को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। टीचर पहले से मूल्यांकन कर होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करेंगे।अधिकारी स्कूलों का दौरा कर मॉनिटरिंग करेंगे। कार्यक्रम को ‘निपुण हरियाणा अभियान’ से भी जोड़ा गया है। इसकी झलक और गतिविधियां सोशल मीडिया पर भी साझा की जाएगी।

Leave a Comment