Bengal Election Exit Poll: P-Mark एग्जिट पोल के आंकड़ों ने मचाई खलबली, क्या दीदी का ‘खेला’ खत्म?

क्या पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है, P-Mark सर्वे के आंकड़े क्या ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी हैं, जानिए कैसे बदल सकता है सत्ता का समीकरण और क्या वाकई में बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन की आहट है

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 30, 2026

Bengal Election Exit Poll:  West Bengal की जनता ने भय और दबाव के माहौल को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया है। दूसरे चरण में 152 सीटों पर 91% से अधिक मतदान हुआ, जिसे केवल एक आंकड़ा नहीं बल्कि सत्ता के खिलाफ जनता की मजबूत आवाज माना जा रहा है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की भवानीपुर सीट पर भी भारी मतदान देखने को मिला, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। यह बढ़ता जनसमर्थन राज्य में बदलाव की ओर इशारा करता हुआ दिखाई दे रहा है।