
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हिंसा और न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के आरोप ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इस मामले में 35 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं और NIA जांच की संभावना जताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं, बीजेपी और टीएमसी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।











