
Bengal Election 2026: West Bengal विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती, राशन और आवास योजनाओं में हुए कथित घोटालों की रकम जनता को वापस दिलाई जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार को “काली कमाई” बताते हुए भरोसा दिलाया कि यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो घोटालों में शामिल लोगों की संपत्तियां जब्त कर सरकारी खजाने में जमा की जाएंगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या “सोनार बांग्ला” का सपना वास्तव में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था से ही शुरू होगा?










