BCCL की खदानों में ड्रोन से निगरानी, अवैध खनन का मुहाना बंद; 53 वाहनों की जांच

धनबाद कोयला चोरी, अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की बीसीसीएल इकाई ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से जिले के 14 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला और लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। वहीं, एरिया-4 में अवैध खनन के एक मुहाने की भराई की गई। सीआइएसएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोयला चोरी और अवैध

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

धनबाद
कोयला चोरी, अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की बीसीसीएल इकाई ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से जिले के 14 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला और लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। वहीं, एरिया-4 में अवैध खनन के एक मुहाने की भराई की गई। सीआइएसएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोयला चोरी और अवैध खनन की रोकथाम के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।

विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए खदानों, कोल डंप, रेलवे साइडिंग और आसपास के संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त और वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।

ड्रोन से खदानों और कोल डंप की निगरानी
गोविंदपुर क्षेत्र में 19 अक्टूबर को सुबह 11:40 से दोपहर 12:45 बजे तक ड्रोन से हायर पैच माइंस, जीआरएस रेलवे साइडिंग, तेतुलिया, बाबंडीहा जंगल, आमबगान और महेशपुर माइंस सहित कोल डंप क्षेत्रों की निगरानी की गई। सीआइएसएफ के अनुसार, जांच के दौरान सभी स्थानों की स्थिति सामान्य पाई गई।

जेलगोड़ा क्षेत्र में भी सुबह 11:15 से दोपहर 12 बजे तक ड्रोन सर्विलांस किया गया। इस दौरान सुशी माइंस, बागड़ीगी कोल डंप, मोदीविट्टा माइंस, लक्ष्मी माइंस और बीआर-5 क्षेत्र की निगरानी की गई। यहां भी स्थिति सामान्य मिली।

जांच में डीजल से भरे चार गैलन मिले
गोविंदपुर क्षेत्र में सलानपुर डिपार्टमेंटल माइंस के सिलेक्टर बस्ती के समीप सोमवार तड़के करीब 1:50 बजे स्ट्रीट लाइट ट्रिप होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी-05) ने जांच की।

इस दौरान मौके से डीजल से भरे चार गैलन बरामद किए गए। इन्हें फिलहाल नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित रखा गया है। नियमानुसार डीजल बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपा जाएगा। संबंधित स्थल पर सीआइएसएफ की तैनाती नहीं है।

53 वाहनों की जांच
अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। इसके तहत कुल 53 वाहनों की जांच की गई और एम-परिवहन के माध्यम से वाहनों के दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई की गई।

सीआइएसएफ ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ गश्त, ड्रोन निगरानी, छापेमारी तथा त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती जारी रहेगी।

सूचना देने की अपील
सीआइएसएफ ने आम लोगों से कोयला चोरी, अवैध खनन और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9341528406 जारी किया गया है। इस नंबर पर केवल संदेश के माध्यम से सूचना देने को कहा गया है, ताकि संबंधित मामलों में त्वरित और गोपनीय कार्रवाई की जा सके।

 

2