Batwara 1947 Box Office: सनी देओल की नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा थी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसे लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई थीं। माना जा रहा था कि सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकते हैं। लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस पीरियड ड्रामा फिल्म को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर मिली है। इस क्लैश का असर फिल्म की कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है।
सेलेना गोमेज पर निवेशकों ने किया मुकदमा, 10 करोड़ रुपये के निवेश का मामला
पहले दिन कितनी हुई कमाई?
एडवांस बुकिंग के दौरान ही ‘बंटवारा 1947’ को बहुत मजबूत रिस्पॉन्स नहीं मिला था। प्री-सेल के मामले में भी फिल्म ‘आवारापन 2’ से पीछे चल रही थी। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पहले दिन टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई।
सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन करीब 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म की पहले दिन की ग्रॉस कमाई लगभग 6.55 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक आंकड़े आने के बाद इनमें बदलाव संभव है।
वीकेंड से उम्मीदें बढ़ीं
पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद अब फिल्म की नजर वीकेंड की कमाई पर है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है। अगर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है तो इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि ‘आवारापन 2’ के साथ मुकाबला अभी भी फिल्म के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में आने वाले दो दिन ‘बंटवारा 1947’ के बॉक्स ऑफिस सफर के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं।
सनी देओल की पिछली फिल्मों से काफी पीछे
सनी देओल की पिछली बड़ी फिल्मों को देखें तो ‘बंटवारा 1947’ की ओपनिंग काफी कमजोर नजर आती है। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक, ‘गदर’ ने 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी। इसके बाद 2005 में रिलीज हुई ‘जाट’ ने पहले दिन 9.62 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इसी साल रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इन आंकड़ों की तुलना में ‘बंटवारा 1947’ की 5.50 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई काफी कम है।
Batwara 1947 X Review: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देखकर क्या बोले
क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?
‘बंटवारा 1947’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी भारत के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा नाम के मुस्लिम किरदार की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिका कपूर और ईशा संधीर जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। अब देखना होगा कि शुरुआती धीमी रफ्तार के बाद वीकेंड पर ‘बंटवारा 1947’ की कमाई कितनी बढ़ती है और क्या सनी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है।










