पंजाब में शीतलहर के कहर के बीच बठिंडा रहा सबसे ठंडा

लुधियाना. पंजाब में धुंध और शीतलहर जारी है। बुधवार को बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ सहित तीन जिलों में शीत दिन की स्थिति रही। यहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.4 व अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन भर धुंध छाई रही। दृश्यता बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच छुट्टियां खत्म होने पर स्कूल खुले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लुधियाना.

पंजाब में धुंध और शीतलहर जारी है। बुधवार को बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ सहित तीन जिलों में शीत दिन की स्थिति रही। यहां अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.4 व अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन भर धुंध छाई रही। दृश्यता बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच छुट्टियां खत्म होने पर स्कूल खुले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम रही। बुधवार को दिन भर धुंध छाई रही। दृश्यता बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच छुट्टियां खत्म होने पर स्कूल खुले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम रही।
बेहद घने कोहरे के चलते अमृतसर में दृश्यता शून्य रही।

एसबीएस नगर में केवल 5 मीटर, बठिंडा व फरीदकोट में 50 मीटर से कम, पटियाला में 70 मीटर और गुरदासपुर में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 18 जनवरी से तीन दिनों तक कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, लुधियाना 5.4, पटियाला 4.4, गुरदासपुर 3.5, एसबीएस नगर 4.5, फरीदकोट 5.1, होशियारपुर 5.6 और रूपनगर 5.0 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अमृतसर में 8.8 डिग्री, लुधियाना 10.8, पटियाला 9.6, पठानकोट 8.5, बठिंडा 13.5, फरीदकोट 13.6, एसबीएस नगर 8.5 और होशियारपुर 8.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि वीरवार को बेहद घना कोहरा पड़ने के साथ कुछ क्षेत्रों में कोल्ड डे रहेगा। आने वाले दिनों में पंजाब में ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा। लोगों से सड़क पर सतर्क रहने और वाहन धीमी गति से चलाने की अपील की गई है। दृश्यता शून्य के कारण अमृतसर की सड़कों पर वाहन और लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। 

Leave a Comment

2