Bank Holidays: महावीर जयंती से गुड फ्राइडे तक बैंक बंद, जानिए पूरी छुट्टियों की लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि महावीर जयंती से लेकर गुड फ्राइडे तक कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं, ऐसे में आपके जरूरी बैंकिंग काम अटक सकते हैं, जानिए पूरी छुट्टियों की लिस्ट, किन राज्यों में कब बैंक बंद रहेंगे और कैसे बचें परेशानी से

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 29, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Bank Holidays: अगर आप अगले सप्ताह बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। 30 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक के सप्ताह में बैंकों में कई दिनों तक अवकाश रहेगा। ऐसे में बिना जानकारी के बैंक शाखा पहुंचने पर आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान देशभर में सरकारी और निजी बैंकों में कुल मिलाकर छह दिन तक अलग-अलग कारणों से छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों में धार्मिक पर्व, वार्षिक लेखा-समापन और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं।

Bank Holiday: नया हफ्ता शुरू, देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

महावीर जयंती और गुड फ्राइडे का असर

अगले सप्ताह की बैंक छुट्टियों में प्रमुख रूप से Mahavir Jayanti और Good Friday जैसे महत्वपूर्ण पर्व शामिल हैं। इसके अलावा वित्तीय वर्ष के अंत में होने वाली बैंक क्लोजिंग भी एक बड़ा कारण है, जिसके चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

दिनवार बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 30 मार्च (सोमवार) – Mahavir Jayanti के चलते कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अवकाश रहेगा।
  • 1 अप्रैल (बुधवार) – वित्तीय वर्ष की वार्षिक क्लोजिंग के कारण देश के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, असम, तेलंगाना समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 अप्रैल (गुरुवार) – Maundy Thursday के कारण केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार) – Good Friday के अवसर पर देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अप्रैल (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

यह ध्यान देने योग्य है कि हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए स्थानीय स्तर पर भी जानकारी लेना जरूरी है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Bank Holidays: 18 दिन नहीं खुलेगा बैंक का ताला, दिसंबर में है लंबी छुट्टियों की लिस्ट, यहां देखें

बैंकिंग सेवाओं पर क्या पड़ेगा असर

बैंकिंग सेवाओं पर क्या पड़ेगा असर
बैंकिंग सेवाओं पर क्या पड़ेगा असर

हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। आप UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और एटीएम के जरिए आसानी से अपने काम निपटा सकते हैं। पैसे ट्रांसफर करना, बिल भुगतान, बैलेंस चेक करना, यहां तक कि लोन के लिए आवेदन करना भी ऑनलाइन संभव है।

योजना बनाकर करें बैंकिंग कार्य

अगर आपको चेक क्लियरेंस, कैश जमा या निकासी जैसे काम करने हैं, तो बेहतर होगा कि आप इन्हें छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें। लगातार छुट्टियों के कारण बैंकिंग कार्यों में देरी हो सकती है।

होली की छुट्टी 3 या 4 मार्च को? जानें किस दिन बंद रहेंगे देशभर के बैंक