Enayetullah Abbasi Hate Speech: हथियारों से लैस होंगे मदरसे? बीजेपी सरकार बनते ही बौखलाए इनायतुल्लाह अब्बासी के बिगड़े बोल

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेशी कट्टरपंथी मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अब्बासी ने हिंदुओं को निशाना बनाने की धमकी देते हुए बांग्लादेश सरकार से भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते तोड़ने की मांग की है। इससे पहले भी यह मौलाना दिल्ली में झंडा फहराने और मदरसों को मिलिट्री बेस बनाने जैसे विवादित बयान दे चुका है।

Enayetullah Abbasi Hate Speech

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मई 12, 2026

Enayetullah Abbasi Hate Speech: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद सीमा पार से कट्टरपंथी तत्वों की उग्र प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुख्यात बांग्लादेशी इस्लामिक वक्ता मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ नफरत फैलाते हुए भड़काऊ बयान दिया है। अब्बासी ने न केवल पश्चिम बंगाल के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया है, बल्कि वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का हवाला देकर बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को गंभीर परिणाम भुगतने की सीधी धमकी दी है।

सीमा पार से नफरती बयानबाजी

बताते चले कि, मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी ने अपने हालिया संबोधन में पश्चिम बंगाल की नई सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि वहां मुस्लिम समुदाय खुद को असुरक्षित महसूस करता है, तो इसका असर बांग्लादेश के हिंदुओं पर भी पड़ेगा। अब्बासी ने कट्टरपंथी लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “अगर बंगाल में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं, तो हमारे देश में भी हिंदुओं को सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।” इतना ही नहीं, उसने बांग्लादेशी सरकार को उकसाते हुए कहा कि उसे भारत के साथ सभी व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध तोड़ लेने चाहिए और नई दिल्ली पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दबाव बनाना चाहिए।

भारत में ‘हिंदू केंद्रित व्यवस्था’ और इजरायल मॉडल का डर

अपने भाषण के दौरान अब्बासी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को भारत में एक व्यापक ‘हिंदू केंद्रित व्यवस्था’ की शुरुआत बताया। उसने इसकी तुलना इजरायल के यहूदी मॉडल से करते हुए दावा किया कि भाजपा पूरे भारत को इसी दिशा में ले जा रही है। कट्टरपंथी मौलाना ने बिना किसी ठोस प्रमाण के आरोप लगाया कि बंगाल में सत्ता संभालते ही मुस्लिमों पर अत्याचार शुरू हो गए हैं और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। उसने बांग्लादेशी मुसलमानों से अपील की कि वे इस कथित अत्याचार के खिलाफ एकजुट हों और भारत सरकार के खिलाफ जिहादी मानसिकता को बढ़ावा दें।

मदरसों को सैन्य अड्डे में तब्दील करने की खतरनाक साजिश

आपको बता दे कि, यह पहली बार नहीं है जब इनायतुल्लाह अब्बासी ने भारत विरोधी जहर उगला हो। इससे पहले भी उसने बांग्लादेश के मदरसों को हथियारों से लैस कर उन्हें सैन्य छावनियों या मिलिट्री बेस में बदलने की वकालत की थी। उसके पिछले बयानों में भारतीय राजधानी नई दिल्ली के लाल किले पर इस्लामिक झंडा फहराने का मुंगेरीलाल का सपना भी शामिल रहा है। अब्बासी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका बनी रहती है।

नफरती वक्ता का पुराना इतिहास

मौलाना अब्बासी को बांग्लादेश में एक कट्टरपंथी कट्टरपंथी उपदेशक के रूप में जाना जाता है, जो मुख्य रूप से युवाओं को भड़काने और जिहाद के नाम पर सेना के साथ खड़े होने की बातें करता है। मार्च 2024 में भी उसने दावा किया था कि किसी भी बाहरी संकट की स्थिति में बांग्लादेश का हर मुसलमान हथियारों के साथ खड़ा होगा। उसके ताज़ा बयानों से स्पष्ट है कि वह पश्चिम बंगाल के राजनीतिक बदलाव का इस्तेमाल बांग्लादेश में सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और भारत के प्रति नफरत को संस्थागत बनाने के लिए कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इन भड़काऊ बयानों और सीमावर्ती इलाकों पर इनके संभावित असर पर कड़ी नजर रख रही हैं।