Bangladesh President 2026: मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बने नए राष्ट्रपति, 255 वोटों से जीते चुनाव

बांग्लादेश के राष्ट्रपति चुनाव में बीएनपी उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 255 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को हराया। चुनाव परिणाम को बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि फखरुल अब देश के 23वें राष्ट्रपति होंगे।

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

अगस्त 20, 2026

Bangladesh President 2026 : बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है और शुरुआती नतीजों में मिर्जा फखरुल आलमगीर इस्लामगीर ने मजबूत बढ़त बना ली है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें अब तक 255 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, 11 दलों के गठबंधन की ओर से मैदान में उतरे उम्मीदवार ओली अहमद को 88 वोट मिले हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने मिर्जा फखरुल आलमगीर इस्लामगीर को विजेता घोषित किया है।

शाम पांच बजे समाप्त हुई मतदान प्रक्रिया

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को हुआ। मतदान दोपहर करीब 2 बजे शुरू किया गया था, जबकि शाम 5 बजे वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई। चुनाव में संसद सदस्यों ने अपने-अपने निर्धारित स्थानों से मतदान किया। राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला होने के कारण राजनीतिक हलकों में भी इस प्रक्रिया को लेकर खास दिलचस्पी देखने को मिली।

सांसदों ने इस तरह डाला अपना वोट

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सांसदों के मतदान की प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गई। मतदान के लिए इस्तेमाल किए गए पहले मतपत्र के पीछे सांसदों ने अपना पूरा नाम लिखा। इसके बाद मुख्य मतपत्र पर पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने निर्धारित स्थान पर भी अपना नाम दर्ज किया गया। इस प्रक्रिया के जरिए मतदान की औपचारिकताओं को पूरा किया गया।

कार्यवाहक अध्यक्षों ने भी किया मतदान

कार्यवाहक अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद और कार्यवाहक अध्यक्ष कैसर कमाल ने भी संसद सदस्य होने के नाते राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। दोनों के लिए संसद कक्ष में अलग-अलग सीटों की व्यवस्था की गई थी। मतदान प्रक्रिया के दौरान सांसदों ने निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

21 अगस्त को राष्ट्रपति पद की शपथ

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, मिर्जा फखरुल आलमगीर इस्लामगीर 21 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनके राष्ट्रपति बनने के साथ बांग्लादेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गृह मंत्री ने चुनाव को बताया लोकतंत्र के लिए अहम

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने से पहले सांसद और गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि करीब 35 साल बाद संविधान के तहत राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है, जिसमें सरकार और विपक्ष दोनों की ओर से उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने चुनाव को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

प्रतिस्पर्धी चुनाव को बताया लोकतंत्र की जरूरत

गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि बांग्लादेश में कई बार राष्ट्रपति चुनाव बिना किसी मुकाबले के भी हुए हैं। हालांकि, उनके मुताबिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रतिस्पर्धा के साथ होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा चुनाव के जरिए देश के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव देखने को मिलेगा और यह बांग्लादेश के लोकतांत्रिक सफर में नई शुरुआत का संकेत बनेगा।

सरकार और विपक्ष दोनों उम्मीदवार मैदान में

इस राष्ट्रपति चुनाव की एक खास बात यह रही कि सरकार और विपक्ष दोनों पक्षों के उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में हिस्सा लिया। इसी वजह से मतदान को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा तेज रही। मिर्जा फखरुल आलमगीर इस्लामगीर को जहां अब तक 255 वोट मिले, वहीं 11 दलों के गठबंधन के उम्मीदवार ओली अहमद को 88 मत प्राप्त हुए।

बांग्लादेश की राजनीति में नए दौर के संकेत

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों और आगामी शपथ ग्रहण के साथ बांग्लादेश की राजनीतिक व्यवस्था में नए बदलावों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सरकार की ओर से इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, विपक्षी भागीदारी के कारण चुनाव की प्रतिस्पर्धात्मक प्रकृति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सभी की नजरें 21 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

Read More  :  मध्य प्रदेश में खाद वितरण का नया सिस्टम, मोबाइल से टोकन बनाकर एक बार में मिलेगी पात्रता अनुसार खाद