Bangladesh News: ‘हम कंगाल हो जाएंगे’, बांग्लादेशी लेबर लीडर ने भारत से क्यों मांगी मदद?

बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच लेबर लीडर नजमा अख्तर ने चेतावनी दी है कि कपड़ा कारखानों में तोड़फोड़ और अराजकता से विदेशी खरीदार बांग्लादेश से मुंह मोड़कर भारत और अन्य देशों का रुख कर रहे हैं

Bangladesh News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

नवम्बर 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Bangladesh News: बांग्लादेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आगजनी, हिंसा और अशांति का माहौल बन गया है। राजधानी ढाका के मिरपुर, आशुलिया और गाजीपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कपड़ा (गारमेंट) कारखानों के हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं। मजदूर न्यूनतम 30,000 टका मासिक मजदूरी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कई स्थानों पर सड़कों को जाम कर दिया गया है और गारमेंट फैक्ट्रियों में काम पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे तारिक रहमान सरकार की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं।

Bolivia State of Emergency : अल नीनो का कहर बढ़ने की आशंका, बोलीविया में घोषित हुआ

विदेशी खरीदार भारत की ओर कर रहे रुख: नजमा अख्तर

Bangladesh News
बांग्लादेशी लेबर लीडर ने भारत से क्यों मांगी मदद?

इस उथल-पुथल के बीच ‘सोमिलिटो गारमेंट्स लेबर फेडरेशन’ की अध्यक्ष एवं प्रमुख लेबर नेता नजमा अख्तर ने एक बड़ा बयान देकर देश को सतर्क किया है। ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, नजमा अख्तर ने चेतावनी दी है कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर कपड़ा कारखानों में हो रही तोड़फोड़ और अराजकता का सीधा फायदा पड़ोसी देशों को मिल रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से भारत का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश में लगातार जारी अस्थिरता के कारण विदेशी गारमेंट खरीदार अब बांग्लादेश से अपना मुंह मोड़ रहे हैं और भारत सहित अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की ओर रुख कर रहे हैं। नजमा अख्तर का कहना है कि यदि यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो बांग्लादेशी कपड़ा उद्योग पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा, जिससे लाखों मजदूरों का रोजगार छिन जाएगा और देश आर्थिक रूप से कंगाल होने की कगार पर पहुंच जाएगा।

बाहरी तत्वों और राजनीतिक एजेंडे पर उठाए सवाल

Bangladesh News
बांग्लादेशी लेबर लीडर ने भारत से क्यों मांगी मदद?

लेबर लीडर ने आरोप लगाया कि वास्तविक मजदूरों के आंदोलन में बाहरी तत्व और सरकार से असंतुष्ट संगठन घुसपैठ कर रहे हैं। ये लोग कारखानों के बंद होने या वेतन न मिलने का बहाना बनाकर तोड़फोड़ और अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कपड़ा फैक्ट्रियों के मालिक अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते मजदूरों के जायज अधिकारों के आंदोलन को राजनीतिक दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। नजमा अख्तर ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या तोड़फोड़ से दूर रहें और अपनी मांगों को लिखित रूप में संबंधित अधिकारियों के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से रखें।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें

Bangladesh News
बांग्लादेशी लेबर लीडर ने भारत से क्यों मांगी मदद?

एक रिपोर्ट के अनुसार, आशुलिया और आसपास के इलाकों में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। न्यूनतम 30 हजार टका वेतन, ब्लैकलिस्टिंग खत्म करने और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे श्रमिकों की पुलिस के साथ तीखी झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने आसपास की फैक्ट्रियों पर पथराव भी किया, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। बिगड़ते हालात को देखते हुए आशुलिया क्षेत्र की 50 से अधिक गारमेंट फैक्ट्रियों में अनिश्चितकालीन छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Japan Train Accident : जापान में भालू से टकराकर पटरी से उतरी एक्सप्रेस ट्रेन, सभी यात्री सुरक्षित

2