Ban On Social Media: फेसबुक-व्हाट्सएप अब नहीं चलाएंगे नाबालिग, स्पेन में लागू होगा नया नियम

दुनियाभर में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की मांग तेज़ हो रही है। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क पहले ही बैन लागू कर चुके हैं, जबकि स्पेन ने भी ऐसा करने का फैसला लिया है।

Ban On Social Media

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 4, 2026

Ban On Social Media: ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद अब स्पेन ने भी सोशल मीडिया को लेकर बड़ा कदम उठाया है। देश के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घोषणा की है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। यह घोषणा उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित दुबई शिखर सम्मेलन के दौरान की। उनका कहना है कि यह कदम बच्चों और युवाओं को अश्लील व भड़काऊ ऑनलाइन कंटेंट से बचाने के लिए उठाया गया है।

भारत के लिए चौंकाने वाला खुलासा: रूस ने ट्रंप के तेल दावों की पोल खोली

अश्लील कंटेंट को बताया वजह

Ban On Social Media
स्पेन में लागू होगा नया नियम

पेड्रो सांचेज ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही इस फैसले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगी। इसके बाद 16 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग नहीं कर पाएगा। उन्होंने टेक कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण, अश्लील तस्वीरें, वीडियो और डीपफेक इमेज जैसे कंटेंट को फैलने से रोकने में नाकाम रही हैं। कंपनियां इन खतरनाक कंटेंट को नजरअंदाज कर रही हैं, जबकि सरकार ऐसा नहीं कर सकती।

विपक्ष का समर्थन

सांचेज ने कहा कि पैसा कमाने के लिए कंपनियां अश्लील और भड़काऊ कंटेंट को नजरअंदाज कर सकती हैं, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को सुरक्षित रखे। सोशल मीडिया के कारण बच्चे अकेलेपन की जिंदगी जीने लगे हैं और उनके नैतिक, सामाजिक और व्यवहारिक मूल्यों में कमी आ रही है। यह स्थिति देश के विकास के लिए खतरनाक है। इस फैसले को विपक्ष ने भी समर्थन दिया है और इसे पूरे देश में प्रचारित करने की योजना बनाई गई है।

अन्य देशों में सोशल मीडिया बैन

Ban On Social Media
स्पेन में लागू होगा नया नियम

स्पेन से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था। ऑस्ट्रेलिया इस तरह का कदम उठाने वाला पहला देश बना। वहीं, डेनमार्क ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन किया है। जनवरी 2026 में फ्रांस ने भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। फ्रांस में इस फैसले को कानून का रूप दिया गया है और इसे स्कूलों में भी लागू किया जा रहा है।

ब्रिटेन और भारत में स्थिति

ब्रिटेन और भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की मांग उठी है। हालांकि इन देशों में अभी इस पर विचार किया जा रहा है और कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।

टैरिफ डील का बड़ा खुलासा: क्या किसानों को सच में मिला फायदा?