Awarapan 2 Records: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल पैदा कर दी थी। प्री-सेल के आंकड़ों ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में खास तेजी रिलीज से ठीक एक दिन पहले देखने को मिली। 13 अगस्त को टिकटों की बिक्री में अचानक उछाल आया और फिल्म ने बुकिंग के मामले में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।
कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता
BookMyShow पर तेजी से बिकी टिकटें
‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा BookMyShow के आंकड़ों की हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले आखिरी 24 घंटों में फिल्म की टिकट बिक्री में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। 13 अगस्त को अकेले एक दिन में 1.81 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हुई। दिन खत्म होने तक फिल्म की कुल प्री-सेल टिकट संख्या करीब 2 लाख 89 हजार 710 तक पहुंच गई। इस तेजी ने फिल्म की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस उम्मीदों को काफी मजबूत कर दिया।
‘सिकंदर’ और ‘धुरंधर’ से निकली आगे
इमरान हाशमी की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में सलमान खान की ‘सिकंदर’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार, ‘सिकंदर’ की BookMyShow पर प्री-सेल करीब 2 लाख 81 हजार टिकट रही थी, जबकि ‘धुरंधर’ की प्री-सेल लगभग 2 लाख 24 हजार टिकट थी। वहीं ‘आवारापन 2’ ने करीब 2 लाख 89 हजार 710 टिकटों की बिक्री के साथ दोनों फिल्मों को पीछे कर दिया। खास बात यह है कि ‘सिकंदर’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, इसके बावजूद ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग ने सबको चौंका दिया।
2026 की टॉप प्री-सेल फिल्मों में तीसरे स्थान पर
एडवांस बुकिंग के इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘आवारापन 2’ ने 2026 की बॉलीवुड फिल्मों में BookMyShow की प्री-सेल रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस सूची में ‘धुरंधर 2’ सबसे ऊपर है, जबकि ‘बॉर्डर 2’ दूसरे स्थान पर है। ‘आवारापन 2’ ने ‘कॉकटेल 2’ को टॉप-5 सूची से बाहर कर दिया है। वहीं ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की रैंकिंग भी एक-एक स्थान नीचे चली गई है।
2026 की टॉप 5 बॉलीवुड प्री-सेल
BookMyShow पर 2026 की टॉप प्री-सेल फिल्मों के आंकड़ों में ‘धुरंधर 2’ करीब 2.41 मिलियन टिकट के साथ पहले नंबर पर है। ‘बॉर्डर 2’ करीब 404K टिकटों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं ‘आवारापन 2’ ने लगभग 290K टिकटों की प्री-सेल के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। ‘भूत बंगला’ करीब 170K और ‘वेलकम टू द जंगल’ लगभग 124K टिकटों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इस तरह रिलीज से पहले ही ‘आवारापन 2’ ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अब नजरें फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।
‘क्राइम पेट्रोल’ में बड़ा ट्विस्ट, अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग संभालेंगे शो की कमान










