Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का बवंडर, इमरान हाशमी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के महज दो दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया और अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी बनाया। आखिर क्या है इस सफलता की वजह?

बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का बवंडर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 16, 2026

Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और महज दो दिनों में इसने 50 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है। खास बात यह है कि फिल्म के साथ इमरान हाशमी का रोमांटिक और एक्शन अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। शुरुआती कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और इजाफा हो सकता है।

Awarapan 2 Worldwide BO Collection: ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन मचाई तबाही,

दूसरे दिन फिल्म ने की धमाकेदार कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन भारत में करीब 33.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि फिल्म की ग्रॉस कमाई लगभग 40.50 करोड़ रुपये रही। दूसरे दिन फिल्म को कुल 10,496 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 55 प्रतिशत दर्ज की गई। फिल्म की दो दिनों की कुल नेट कमाई 55.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 66.90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह फिल्म ने बेहद कम समय में 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

विदेशों में भी फिल्म की अच्छी पकड़

भारत के अलावा विदेशी बाजार में भी ‘आवारापन 2’ को दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से लगभग 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 72.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शुरुआती आंकड़ों को देखकर फिल्म की आगे की कमाई को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक कितनी तेजी से पहुंचती है।

रोमांस और एडवेंचर से भरपूर है कहानी

‘आवारापन 2’ को रोमांस और एडवेंचर के जॉनर में बनाया गया है। फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देती हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी विष्णु राव ने संभाली है। फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है। यह साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है।

पहले पार्ट के बाद बढ़ी सीक्वल से उम्मीद

साल 2007 में आई पहली ‘आवारापन’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला। खासकर इसके गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। इसी वजह से सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। इमरान हाशमी लंबे समय बाद एक बार फिर रोमांस और एक्शन से भरपूर अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस अवतार को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

घर से निकलते ही’ से छाईं मयूरी कांगो, फिल्मों को कहा अलविदा; अब कॉरपोरेट

पूरन गब्बी के किरदार ने खींचा ध्यान

फिल्म में अनिरुद्ध रावल भी अहम भूमिका में हैं, लेकिन अभिनेता और म्यूजिशियन पूरन गब्बी ने भी अपनी मौजूदगी से खूब चर्चा बटोरी है। फिल्म में वह खलनायक के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पूरन गब्बी लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी के छोटे भाई हैं। उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी बढ़ी है। वहीं फिल्म की तेज बॉक्स ऑफिस शुरुआत ने ‘आवारापन 2’ को इमरान हाशमी के करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।