AVNL Recruitment 2026: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड में निकली बड़ी भर्ती, 1213 पदों पर होगी नियुक्ति

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए AVNL Recruitment 2026 बड़ा अवसर लेकर आया है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड ने 1213 पदों पर भर्ती निकाली है। आखिर किन पदों पर होगी नियुक्ति, कौन कर सकता है आवेदन, कितनी है योग्यता और कैसे भरें फॉर्म? जानिए पूरी जानकारी।

आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड में निकली बड़ी भर्ती

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 13, 2026

AVNL Recruitment 2026:  सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वर्ष 2026 के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1213 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई पास युवाओं से लेकर इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), मानव संसाधन, मार्केटिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए भी पद उपलब्ध हैं।

उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

सेक्टर 58-115 की कनेक्टिविटी सुधरेगी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

जूनियर टेक्नीशियन के लिए सबसे ज्यादा पद उपलब्ध

AVNL भर्ती में सबसे अधिक रिक्तियां जूनियर टेक्नीशियन पद के लिए जारी की गई हैं। इस श्रेणी में कुल 1005 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कार्यकारी स्तर के विभिन्न पदों के लिए 208 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों में जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, वरिष्ठ प्रबंधक, सलाहकार और अतिरिक्त महाप्रबंधक जैसे पद शामिल हैं।

इन तकनीकी ट्रेड में होगी सबसे ज्यादा भर्ती

तकनीकी पदों में फिटर (जनरल) के लिए सबसे अधिक 400 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद मशीनिस्ट के 216, इलेक्ट्रीशियन के 84, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 69, रॉ मटेरियल मैनेजमेंट (OMHE) के 66 और वेल्डर के 55 पद शामिल हैं। इसके अलावा फाउंड्रीमैन, क्वालिटी एश्योरेंस, पेंटर, इलेक्ट्रोप्लेटर, मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस सहित कई अन्य ट्रेडों में भी उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

कार्यकारी पदों में जूनियर मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए सबसे ज्यादा 92 पद हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वित्त, मानव संसाधन, मार्केटिंग, साइबर सुरक्षा और कंपनी सेक्रेटरी जैसे विभागों में भी अवसर दिए गए हैं।

देशभर की AVNL यूनिट्स में मिलेगी नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों को आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की अलग-अलग इकाइयों में तैनाती दी जाएगी। इनमें चेन्नई के अवाडी स्थित हेवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF), जबलपुर की OFMK, मेडक की MTPF और अंबरनाथ की EFA जैसी यूनिट्स शामिल हैं। सभी नियुक्तियां फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट (Fixed Term Employment) के आधार पर की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NTC/NAC) प्रमाणपत्र होना जरूरी है। वहीं जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर जैसे पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में BE/BTech या निर्धारित उच्च शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। मानव संसाधन, वित्त, मार्केटिंग, राजभाषा, जनसंपर्क और कंपनी सेक्रेटरी जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक है। सलाहकार (वित्त एवं ऑडिट) पद के लिए CA की योग्यता और कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है। वहीं अतिरिक्त महाप्रबंधक (बिजनेस डेवलपमेंट) पद के लिए सेना से रिटायर्ड कर्नल रैंक के अधिकारी और 15 साल का अनुभव मांगा गया है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क की जानकारी

जूनियर टेक्नीशियन से लेकर डिप्टी मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। वरिष्ठ प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, अतिरिक्त महाप्रबंधक और सलाहकार पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

सेक्टर 58-115 की कनेक्टिविटी सुधरेगी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

AVNL भर्ती 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को AVNL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल पर आए OTP से सत्यापन करके लॉगिन करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंतिम चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और पात्रता मानदंडों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।