यात्रीगण ध्यान दें: जम्मू-कटरा की 38 ट्रेनों का समय बढ़ाया गया, बहाली की तैयारी

सोनीपत  जम्मू और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने 31 मार्च 2026 के बाद भी कई प्रमुख ट्रेनों के निरस्तीकरण और बीच रास्ते रद्द की समय अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। इस कारण लगभग 38 लंबी दूरी की ट्रेनें अब मई और जून 2026 तक प्रभावित रहेंगी। रद्द ट्रेन ट्रेन नंबर 12265/66 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो, यह ट्रेन अब 31 मई को दिल्ली और 1 जून तक जम्मूतवी से रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12207/08 जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ अब 2 जून तक रद्द, 26405/06 अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत 31 मई,

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सोनीपत 

जम्मू और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने 31 मार्च 2026 के बाद भी कई प्रमुख ट्रेनों के निरस्तीकरण और बीच रास्ते रद्द की समय अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। इस कारण लगभग 38 लंबी दूरी की ट्रेनें अब मई और जून 2026 तक प्रभावित रहेंगी।

रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 12265/66 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो, यह ट्रेन अब 31 मई को दिल्ली और 1 जून तक जम्मूतवी से रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12207/08 जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ अब 2 जून तक रद्द, 26405/06 अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत 31 मई, 14503/04 कालका-कटड़ा एक्सप्रेस 30 मई, 22401/02 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ऊधमपुर एसी एक्सप्रेस 31 मई, 14611/12 गाजीपुर-कटरा 29 मई, 22431/32 सूबेदारगंज-उधमपुर 31 मई, 22705/06 तिरूपति-जम्मूतवी हमसफर 29 मई और ट्रेन नंबर 26405/06 अमृतसर-कटरा वंदे भारत 31 मई तक रद्द रहेगी।

बीच रास्ते रद्द/संचालन
ट्रेन नंबर 12549/50 दुर्ग-उधमपुर 26 मई तक जालंधर स्टेशन पर रद्द होगी और वहीं से वापिस चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19223/24 अहमदाबाद-जम्मू एक्सप्रेस अब 1 जून तक फिरोजपुर तक ही चलेगी और वहीं से वापस होगी, 19415/16 साबरमती-कटरा 2 जून तक अमृतसर में रद्द/संचालित, 20433/34 जम्मू मेल 1 जून तक अंबाला पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन नंबर 12549/50 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस 28 मई तक जालंधर कैंट तक संचालित, 20985/86 कोटा-ऊधमपुर एक्सप्रेस 28 मई तक लुधियाना तक संचालित, 20847/48 दुर्ग-उधमपुर 27 मई तक अंबाला स्टेशन पर रद्द/संचालित, 22941/42 इंदौर-उधमपुर 25 मई तक जालंधर स्टेशन पर रद्द/संचालित होगी।

ये ट्रेनें होंगी बहाल
ट्रेन नंबर 22439/40 नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 2 अप्रैल से अपनी पुरानी समय सारणी के अनुसार फिर से बहाल कर दी जाएगी। इसी प्रकार 14803/04 जोधपुर-जम्मू एक्सप्रेस जोकि अभी पठानकोट तक चल रही है, वो भी अपनी पुरानी समय सारिणी अनुसार निर्धारित मार्ग पर जम्मू तक चलेगी।

Leave a Comment

2