रोज़गार की गारंटी पर वार! मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कुमारी सैलजा का हमला

सिरसा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में आज सिरसा जिले के गाँव पतली डाबर (डिंग मोड़) में पंचायत-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिरसा से कांग्रेस सांसद, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, राजकुमार शर्मा, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा, कृष्णा फोगाट, जयपाल सिंह लाली, नवीन केडिया, सरपंच हनुमान बिश्नोई, लाधुराम पूनिया, लाल बहादुर खोवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सिरसा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में आज सिरसा जिले के गाँव पतली डाबर (डिंग मोड़) में पंचायत-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिरसा से कांग्रेस सांसद, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, राजकुमार शर्मा, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा, कृष्णा फोगाट, जयपाल सिंह लाली, नवीन केडिया, सरपंच हनुमान बिश्नोई, लाधुराम पूनिया, लाल बहादुर खोवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों के लिए जीवनरेखा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किए जा रहे बदलाव मजदूरों के काम मांगने के कानूनी अधिकार, समय पर मजदूरी और ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता को कमजोर कर रहे हैं। डिजिटल सत्यापन की जटिलताएँ, भुगतान में देरी, बजट में पर्याप्त वृद्धि का अभाव और प्रशासनिक केंद्रीकरण मनरेगा की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे कठिन समय में मनरेगा ने करोड़ों परिवारों को सहारा दिया, लेकिन आज उसी योजना को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है।

पंचायतों से निर्णय लेने का अधिकार छीना जा रहा है, जिससे स्थानीय जरूरतों की अनदेखी हो रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का हो रहा है दुरुपयोग कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस प्रकार भारत सरकार द्वारा ईडी तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि ये संस्थाएँ दबाव में काम कर रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। आने वाले समय में यह भी सामने आएगा कि किस प्रकार गलत ढंग से मामले गढ़े गए, जिनमें वर्षों तक न तो कोई निष्कर्ष निकलता है और न ही न्याय होता है, जबकि संबंधित व्यक्तियों का सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होता है। यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता के लिए घातक है।

उन्होंने यह भी बताया कि कल भट्टू, जिला फतेहाबाद में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के माध्यम से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने नशा-मुक्त समाज के महत्व पर चर्चा की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का यह प्रयास समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के दौरे के दौरान जिला अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण बहुत जल्द जमीनी स्तर पर दिखाई देगा। कांग्रेस मजबूती से जनहित के मुद्दे उठाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार जारी रखेगी।

Leave a Comment

2