ज्योतिष अपडेट,बुध ग्रह का गोचर आज, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार, बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का देवता माना जाता है. यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है. बुध व्यक्ति की तर्कशक्ति, एकाग्रता, त्वचा और तंत्र विद्या को नियंत्रित करता है, और इसका रंग हरा होता है. कुंडली में मजबूत बुध व्यक्ति को चतुर, सफल व्यापारी और अच्छा वक्ता बनाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध का गोचर आज (15 मई) को वृषभ राशि में होगा. यह बदलाव धीरे-धीरे असर दिखाता है और लोगों के सोचने, काम करने और निर्णय लेने के तरीके में फर्क ला सकता है. आइए जानते हैं कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार, बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का देवता माना जाता है. यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है. बुध व्यक्ति की तर्कशक्ति, एकाग्रता, त्वचा और तंत्र विद्या को नियंत्रित करता है, और इसका रंग हरा होता है. कुंडली में मजबूत बुध व्यक्ति को चतुर, सफल व्यापारी और अच्छा वक्ता बनाता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध का गोचर आज (15 मई) को वृषभ राशि में होगा. यह बदलाव धीरे-धीरे असर दिखाता है और लोगों के सोचने, काम करने और निर्णय लेने के तरीके में फर्क ला सकता है. आइए जानते हैं कि बुध का गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर कैसे पड़ेगा.

मेष राशि- काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. पैसों में जुड़े मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. रिश्तों ठीक से निभाएं.

वृषभ राशि-  थोड़ा संयम बनाए रखें, सही वक्त आने पर सब कुछ आपके पक्ष में होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. घर-परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून और खुशी देगा.

मिथुन राशि- यह समय नए अवसरों की शुरुआत के लिए अनुकूल है. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन साथ ही खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा.

कर्क राशि– आज भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं, इसलिए खुद को संतुलित रखना जरूरी होगा. काम के दौरान फोकस बनाए रखें, नहीं तो छोटी-सी चूक भी परेशानी दे सकती है. किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने से मन हल्का और बेहतर महसूस होगा.

सिंह राशि– कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति और रिश्तों के मामले में भी संतुलन और सुधार देखने को मिलेगा.

कन्या राशि– आपको आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. छोटी-सी चूक भी मुश्किल खड़ी कर सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर और ध्यानपूर्वक करें.

तुला राशि– अगर आप काम में ढील नहीं देंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. रिश्तों में भी मजबूती आएगी.

वृश्चिक राशि– काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन दिन के अंत तक राहत मिलेगी. अपने लोगों से बात करें.

धनु राशि– आर्थिक कार्यों में नए मौके मिल सकते हैं. यात्रा और तरक्की के योग बन रहे हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा.

मकर राशि– अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें.

कुंभ राशि– काम में प्रगति होगी और नई योजनाएं बनेंगी. मन खुश रहेगा और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.

मीन राशि- जल्दबाजी से बचें. धीरे-धीरे काम करें और खर्चों पर नजर रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा.

Leave a Comment

2