Assembly Election: अमित शाह का बंगाल दौरा, BJP का घोषणापत्र आज होगा जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में इस विजन डॉक्यूमेंट को पेश करेंगे, जिसमें 'सोनार बांग्ला' का रोडमैप होगा।

Assembly Election

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 10, 2026

Assembly Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है और राज्य की राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी करने जा रही है, जिसे पार्टी राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए सबसे बड़ा हथियार मान रही है।

LPG Crisis: देश में घरेलू एलपीजी की शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है सरकार : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

अमित शाह जारी करेंगे घोषणा पत्र

Assembly Election
BJP का घोषणापत्र आज होगा जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस दस्तावेज में भाजपा ने ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण और टीएमसी सरकार के कथित कुशासन को खत्म करने का पूरा रोडमैप तैयार किया है। घोषणा पत्र के केंद्र में कानून-व्यवस्था, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन रहने वाला है।

अमित शाह का मेगा प्लान

घोषणा पत्र जारी करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह चुनावी मैदान में उतरेंगे। शाह यहाँ एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। शाम को खड़गपुर की सड़कों पर अमित शाह का भव्य रोड शो होगा, जिसे भाजपा के चुनावी अभियान का एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

पीएम मोदी की 6 ‘विशाल गारंटियां’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में चुनावी रैलियों के दौरान बंगाल की जनता के लिए 6 प्रमुख वादे किए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बंगाल को लूटने वालों से एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा। पीएम की गारंटियां इस प्रकार हैं। राज्य को डर और हिंसा के माहौल से आजादी दिलाना और निष्पक्ष न्याय व्यवस्था स्थापित करना। सरकारी सिस्टम को आम जनता के प्रति जवाबदेह बनाना ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे। पिछले वर्षों में हुए सभी घोटालों और अपराधों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाना।

पीएम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार करने वाला चाहे कोई बड़ा मंत्री हो या प्रभावशाली नेता, उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शरणार्थियों को सम्मानजनक जीवन देना और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना।

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा

राज्य सरकार के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सत्ता में आते ही 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू करने का वादा।

बंगाल और अन्य राज्यों में चुनावी गणित

बंगाल में चुनावी मुकाबला अब अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है। भाजपा ‘सुशासन और सुरक्षित बंगाल’ के नारे के साथ टीएमसी को कड़ी चुनौती दे रही है। बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान संपन्न हो चुका है। अब पूरा ध्यान बंगाल और तमिलनाडु (23 अप्रैल को मतदान) पर केंद्रित है।

वीडियो वायरल: कान में ईयरफोन और मोबाइल पकड़े छात्र से मैडम बोलीं- पंखा करो