
Assam Muslim Population: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर आज जनगणना होती तो राज्य में मुस्लिम आबादी 40% से अधिक होती। उन्होंने अवैध घुसपैठियों, खासकर बंगाली भाषी “मियां मुसलमानों” पर निशाना साधते हुए डी-वोटर्स की पहचान और उन्हें वोटिंग अधिकार से अलग करने को राज्य की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान के लिए जरूरी बताया।









