Advertisements

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के विवादित “मिया” बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। जहां मुस्लिम संगठन उनके बयान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुके हैं, वहीं कुछ हिंदू संगठन सरमा के समर्थन में सामने आए हैं। जमीअत उलमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए सरमा पर घृणा फैलाने वाला भाषण, सांप्रदायिक टिप्पणी और समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है।











