Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, कुल 62 पदकों के साथ टॉप-5 में पहुंचा देश

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 62 पदक अपने नाम कर लिए हैं। इसमें 14 स्वर्ण (गोल्ड), 22 रजत (सिल्वर) और 26 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक शामिल हैं। खास बात यह है कि देश को मिले 14 गोल्ड में से 13 अकेले पैरा एथलेटिक्स दल ने जीते हैं।

Asian Para Games 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 21, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। ट्रैक और फील्ड के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 5 स्वर्ण (गोल्ड) पदकों समेत कुल 22 मेडल अपने नाम किए। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ ही भारत ने पदक तालिका (मेडल टैली) में टॉप-5 में धमाकेदार एंट्री करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। अब भारत के कुल 62 पदक हो चुके हैं, जिसमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल हैं।

नरी गांव के राम रतन सिंह का कमाल, एशियन पैरा गेम्स में डिस्कस थ्रो में हासिल किया रजत पदक

ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण वर्षा: सिमरन, प्रवीण और सचिन ने बनाए नए रिकॉर्ड

Asian Para Games 2026
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा

बुधवार के मुकाबलों में भारत के एथलीटों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और देश के लिए स्वर्ण पदक जीते।

सिमरन का शानदार प्रदर्शन: फर्राटा धाविका सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में 12.02 सेकंड का रिकॉर्ड समय निकालते हुए एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने ईरान की हजार सफरजादेह को पीछे छोड़ा। इससे पहले उन्होंने 200 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण जीता था।

ऊंची कूद में प्रवीण और बंटी का जलवा: पुरुषों की ऊंची कूद टी44/64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की शानदार छलांग लगाकर खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में साथी खिलाड़ी बंटी ने 1.92 मीटर की कूद के साथ रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

शॉटपुट में क्लीन स्वीप: पुरुषों की शॉटपुट एफ46 स्पर्धा में भारत ने ऐतिहासिक ‘क्लीन स्वीप’ किया। सचिन खिलारी ने नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मोहम्मद यासर ने रजत और परवीन ने कांस्य पदक हासिल कर तीनों पोडियम पर तिरंगा लहराया। इसके अलावा आयुष वर्मा (पुरुष शॉटपुट एफ53) और दिलीप गावित (पुरुष 100 मीटर टी47) ने भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीते।

तीरंदाजी, तैराकी और पावरलिफ्टिंग में भी लहराया परचम

Asian Para Games 2026
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा

एथलेटिक्स के अलावा अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक तालिका में इजाफा किया।

तीरंदाजी और तैराकी: भुजाहीन कंपाउंड तीरंदाज शीतल देवी ने पायल नाग के साथ मिलकर महिला युगल में रजत पदक हासिल किया। वहीं, तैराकी में रवि कार्तिक बुदिगिना ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। हिमांशु नंदल ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस11 में कांस्य पदक जीता।

बैडमिंटन और पावरलिफ्टिंग: पैरा बैडमिंटन के पुरुष युगल एसएच6 वर्ग में कृष्णा नागर और सिवाराजन सोलाइमलाइ ने रजत पदक जीता। पावरलिफ्टिंग में कस्तूरी राजामणि ने महिलाओं के 67 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक देश की झोली में डाला।

कुल पदकों का आंकड़ा पहुंचा 62 पर

पैरा एथलेटिक्स दल ने अब तक भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसमें मिले कुल 14 स्वर्ण पदकों में से 13 अकेले एथलेटिक्स से आए हैं। इसके अलावा प्रीति पाल, शरद माकनहल्ली, सुखचैन और करमज्योति दलाल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से पदक जीते। अभी प्रतियोगिता के दो दिन और शेष हैं, और जिस प्रकार भारतीय खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे देश को और अधिक पदक मिलने की पूरी उम्मीद है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा बरकरार, 12 गोल्ड समेत 48 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंचा देश