Asian Games 2026: भारतीय वेटलिफ्टिंग की स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू ने आखिरकार एशियन गेम्स में अपना पहला पदक जीत लिया है। बुधवार को जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा वजन उठाकर कुल 198 किग्रा का स्कोर बनाया।
इस उपलब्धि के साथ मीराबाई ने अपने एशियन गेम्स करियर का वह इंतजार खत्म कर दिया, जो कई वर्षों से जारी था। खास बात यह है कि एशियन गेम्स में यह उनका पहला पदक है। इससे पहले वह तीन बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी थीं, लेकिन पोडियम तक नहीं पहुंच पाई थीं।
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का धमाका, श्रीलंका
28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला सिल्वर
मीराबाई चानू की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि इससे एशियन गेम्स की वेटलिफ्टिंग में भारत का 28 साल का पदक इंतजार खत्म हुआ है। 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद भारत को इस खेल में एशियाड पदक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। चानू का सिल्वर इस सिलसिले को खत्म करने वाला पदक बन गया। हालांकि गोल्ड मेडल नॉर्थ कोरिया की री सोंग-गम ने जीता। उन्होंने कुल 215 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। री सोंग-गम का यह एशियन गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल बताया गया है।
चौथी कोशिश में चानू ने हासिल किया एशियाड पदक

मीराबाई चानू का एशियन गेम्स सफर 2014 के इंचियोन खेलों से शुरू हुआ था। उस समय उन्होंने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया और नौवें स्थान पर रही थीं। इसके बाद चोट के कारण वह 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकीं। 2023 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में चानू ने वापसी की और महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में कुल 191 किग्रा वजन उठाकर चौथा स्थान हासिल किया। वह पदक से बेहद करीब रह गई थीं।
इस बार बदला नतीजा, पूरा हुआ अधूरा सपना

एशियन गेम्स में पदक नहीं जीत पाने का रिकॉर्ड आखिरकार 2026 में बदल गया। मीराबाई ने 87 किग्रा का स्नैच और 111 किग्रा का क्लीन एंड जर्क उठाकर कुल 198 किग्रा का आंकड़ा हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने भारत को वेटलिफ्टिंग में एक अहम पदक दिलाया।
मीराबाई पहले ही ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। एशियन गेम्स का पदक उनके शानदार करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता था।
अब एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल के साथ मीराबाई चानू ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के उस अधूरे अध्याय को भी पूरा कर लिया है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।
Asian Games 2026: मुकाबले से पहले मचा बवाल, इवेंट बदलाव से नाराज रोअर्स










