Asha Bhosle Death: आशा ताई के जाने से टूटे सचिन, भावुक होकर बार-बार पोंछते दिखे आंसू

आशा भोसले के निधन के बाद जब सचिन तेंदुलकर पहुंचे उनके घर, तो कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। आखिर क्या बात थी जिसने क्रिकेट के भगवान को भी रुला दिया, जानिए इस भावुक पल के पीछे की पूरी कहानी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 13, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इनके निधन से बॉलीवुड से स्पोर्ट्स जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, उनके पार्थिव शरीर को अंतिन दर्शन के लिए मुंबई स्थित आवास पर रखा गयास जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक और सेलिब्रिटी उन्हे श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Asha Bhosle Last Rites: आशा भोसले का अंतिम विदाई, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

सचिन तेंदुलकर का भावुक पल

क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। वहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और इस दौरान वे भावुक हो उठे। सचिन की आंखों से आंसू छलक पड़े और वे बार-बार उन्हें पोंछते नजर आए। यह दृश्य उनके और आशा भोसले के गहरे संबंध को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

इससे पहले सचिन ने सोशल मीडिया पर आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा था कि यह भारत और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद दिन है। सचिन ने कहा कि आशा ताई उनके परिवार का हिस्सा थीं और उनके गीतों ने जीवन को स्नेह, गरिमा और यादगार संगीत से भर दिया। उन्होंने यह भी लिखा कि आशा भोसले अपने गीतों के जरिए हमेशा अमर रहेंगी।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Asha Bhosle Family Tree: संघर्षों से भरा रहा आशा भोसले का सफर, जानें मंगेशकर परिवार की इस दिग्गज गायिका की कहानी

सचिन और आशा का रिश्ता

सचिन और आशा का रिश्ता
सचिन और आशा का रिश्ता

सचिन तेंदुलकर और आशा भोसले का संबंध केवल कलाकार और प्रशंसक का नहीं था, बल्कि यह पारिवारिक स्नेह और आपसी सम्मान पर आधारित था। आशा भोसले अक्सर कहती थीं कि सचिन की विनम्रता और मूल्य उन्हें बहुत प्रभावित करते हैं। वे उन्हें किसी सेलिब्रिटी मेहमान की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह मानती थीं। दिलचस्प तथ्य यह है कि सचिन का नाम दिग्गज संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा गया था, जो आशा भोसले के ससुर भी थे।

अंतिम मुलाकात

आशा भोसले ने आखिरी बार 5 मार्च 2026 को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शिरकत की थी। 92 वर्ष की आयु में भी उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। यह उनकी जीवंतता और परिवारों के बीच गहरे जुड़ाव का प्रमाण था।

Asha Bhosle Passes Away: आशा भोसले के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड; जानें उनके आखिरी सफर और यादगार गानों के बारे में