Hapur News: हापुड़ में अरुण गोविल ने सुनी जनसमस्याएं, आरक्षण पर भी खुलकर बोले

मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल हापुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद जिलाधिकारी और CDO के साथ बैठक कर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। दिल्ली इमारत हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आरक्षण आंदोलनों पर भी प्रतिक्रिया दी।

Hapur News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 7, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Hapur News: मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल आज हापुड़ पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही सांसद ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी। अरुण गोविल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से सामने रखी गई जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।

कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद जनता की समस्याओं पर चर्चा

बताते चले कि, सांसद अरुण गोविल ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। सांसद ने अधिकारियों के स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी और CDO के साथ अरुण गोविल की बैठक

जनता की समस्याएं सुनने के बाद सांसद अरुण गोविल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाने और संबंधित मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सांसद के मुताबिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से स्थानीय लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकता है।

दिल्ली जर्जर इमारत हादसे पर अरुण गोविल ने जताया दुख

आपको बता दे कि, हापुड़ दौरे के दौरान सांसद अरुण गोविल ने दिल्ली में जर्जर इमारत गिरने से हुई मौतों पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने की बात कही।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे बेहद दुखद हैं और हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के दर्द को समझना बेहद मुश्किल है। सांसद ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आरक्षण आंदोलन पर भी बोले सांसद अरुण गोविल

देश के अलग-अलग हिस्सों में आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलनों के सवाल पर भी अरुण गोविल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण फिलहाल देश का एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है और अलग-अलग स्थानों पर इसे लेकर आंदोलन चल रहे हैं।

सांसद ने कहा कि आरक्षण से जुड़े विषय पर सरकार की ओर से निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सरकार की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आता, तब तक इस मुद्दे पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

सरकार के फैसले का इंतजार, आरक्षण पर संभलकर बोले अरुण गोविल

आरक्षण के मुद्दे पर अरुण गोविल ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह सरकार के आधिकारिक निर्णय से पहले किसी निष्कर्ष पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। उनका कहना था कि यह विषय संवेदनशील है और इस पर अंतिम निर्णय सरकार को लेना है।

हापुड़ दौरे के दौरान सांसद का फोकस जहां एक ओर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद पर रहा, वहीं उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। आरक्षण और दिल्ली हादसे जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रियाएं भी चर्चा में रहीं।