April 2026 School Holidays List: अप्रैल महीने में कितने दिन स्कूल बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट

अप्रैल 2026 में छात्रों के लिए स्कूल छुट्टियों का शेड्यूल सामने आया है। गुड फ्राइडे, बैसाखी, अंबेडकर जयंती और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। पढ़ाई के बीच बच्चों को कितने दिन आराम मिलेगा, जानने के लिए पूरी सूची देखें।

अप्रैल महीने में कितने दिन स्कूल बंद?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 1, 2026

April 2026 School Holidays List: अप्रैल का महीना शुरू होते ही बच्चों की छुट्टियां खत्म हो जाती हैं और नई क्लासेज स्टार्ट हो जाती हैं। इसी दौरान नए स्टूडेंट्स को नया सिलेबस मिलता हैं। हालांकि इसी व्यस्त माहौल में बच्चों को कुछ अन्य छुट्टियां भी मिलती हैं, जो उन्हें आराम और त्यौहारों का आनंद लेने का मौका देती है।

सरकारी यूनिवर्सिटी में 64 पदों पर वैकेंसी, प्रोफेसर समेत 10 अप्रैल तक करें आवेदन

नियमित छुट्टियां

आपको बता दें कि, हर हफ्तें रविवार की छुट्टी तो रहती ही है। इसके अलावा कई स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को भी स्कूल बंद रहते हैं। यह बच्चों को पढ़ाई के बीच छोटा ब्रेक देता है। आइए जानते हैं अप्रैल महीने में अवकाश की पूरी लिस्ट

अप्रैल 2026 की प्रमुख छुट्टियां

अप्रैल 2026 की प्रमुख छुट्टियां
अप्रैल 2026 की प्रमुख छुट्टियां
  • 1 अप्रैल: कुछ राज्यों में स्थापना दिवस के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे, ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व, इस दिन कई जगह छुट्टी होगी।
  • 5 अप्रैल: ईस्टर का त्योहार, कुछ राज्यों में अवकाश रहेगा।
  • 6 अप्रैल: ईस्टर के बाद का दिन भी कुछ जगह छुट्टी के रूप में मनाया जाएगा।
  • 13 अप्रैल: बैसाखी, खासकर उत्तर भारत में मनाया जाने वाला पर्व।
  • 14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, देशभर में अवकाश। इसी दिन दक्षिण भारत में नववर्ष भी मनाया जाता है।
  • 15 अप्रैल: अलग-अलग राज्यों में नए साल और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते छुट्टियां।
  • 20 और 21 अप्रैल: कुछ राज्यों में विशेष पर्वों के कारण स्कूल बंद रह सकते हैं।

डीजीक्यूए में स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल

त्योहारों का सांस्कृतिक महत्व

  • गुड फ्राइडे और ईस्टर: ईसाई धर्म के प्रमुख पर्व, जो धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़े हैं।
  • बैसाखी: किसानों और सिख समुदाय के लिए खास महत्व रखती है, यह फसल कटाई और नए साल का प्रतीक है।
  • अंबेडकर जयंती: सामाजिक समानता और संविधान के सम्मान का प्रतीक।
  • दक्षिण भारत का नववर्ष: नई शुरुआत और खुशहाली का संकेत।

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link से यहां डाउनलोड करें मार्कशीट!

गर्मी की छुट्टियों की संभावना

अप्रैल के अंत तक गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में कई राज्यों में स्कूल गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि इनकी तारीखें हर राज्य और स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।